{"_id":"5e71d94b8ebc3ea8365131d0","slug":"coronavirus-web-series-and-short-movies-you-can-watch-on-ott-in-march-at-netflix-zee5-hotstar-alt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मार्च में रिलीज हुईं ये वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में, घर बैठे ऐसे करें एन्जॉय","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Coronavirus: मार्च में रिलीज हुईं ये वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में, घर बैठे ऐसे करें एन्जॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
मार्च में रिलीज हुई वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस ने सभी के कामकाज पर एक बड़ा असर डाला है। ऐसे में क्या आम और क्या खास, हर कोई अपने आप को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है। सरकार ने भी जनता के हित में रहकर कई बड़े फैसले लिए हैं, जैसे मॉल, जिम और सिनेमाघरों आदि का बंद होना। इसके साथ ही फिल्मों और टीवी शोज के शूट भी कैंसिल कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अगर आप भी घर में हैं और कुछ खास काम आपके पास नहीं है तो हम आपको बताते हैं कि हाल ही में मार्च में कौनसी वेब सीरीज रिलीज हुई हैं और कौनसी वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि आप उन फिल्मों को कौनसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
फिल्म/ वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म
तारीख
ओटीटी प्लेटफॉर्म
देवी
2 मार्च
यूट्यूब
गिल्टी
6 मार्च
नेटफ्लिक्स
ऑपरेशन परिंदे
7 मार्च
जी5
सितारा: लेट गर्ल्स ड्रीम
8 मार्च
नेटफ्लिक्स
मेंटलहुड
11 मार्च
जी5/ऑल्ट बालाजी
स्पेशल ऑप्स
17 मार्च
हॉटस्टार
मस्का
20 मार्च
नेटफ्लिक्स
स्टेट ऑफ सीज : 26/11
20 मार्च
जी5
लेडीज अप
27 मार्च
नेटफ्लिक्स
काली 2
27 मार्च
जी5
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2
मार्च के अंत में
टीवीएफ
इस संक्षिप्त जानकारी के बाद आगे की स्लाइड्स में जानते हैं, इन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में पूरी जानकारी।
Trending Videos
2 of 12
Devi
- फोटो : twitter
देवी, 2 मार्च (यूट्यूब, शॉर्ट फिल्म)
काजोल, श्रुति हसन, नेहा धूपिया, शिवानी रघुवंशी और नीना कुलकर्णी स्टारर शॉर्ट फिल्म देवी 2 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज हुई थी। प्रियंका बनर्जी के निर्देशन में बनी यह एक शॉर्ट फिल्म है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब नौ अलग-अलग स्वभाव की महिलाएं एक साथ एक घर में रहती हैं तो उनके बीच किस तरह के वाद-विवाद जगह लेते हैं? शॉर्ट फिल्म बलात्कार से पीड़ित महिलाओं के इर्द गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
गिल्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
गिल्टी: 6 मार्च (फिल्म)
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म गिल्टी में कियारा आडवाणी एक खुले ख्यालात की लड़की का किरदार निभाते नजर आईं थीं। फिल्म की कहानी में एक लड़की का बलात्कार हो जाता है, जिसका इल्जाम वह कियारा के प्रेमी पर लगाती है। कॉलेज के इन पक्के दोस्तों की कहानी इसी घटना की छानबीन के आसपास घूमती नजर आती है। फिल्म में कियारा ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता।
4 of 12
ऑपरेशन परिंदे
- फोटो : ट्विटर
ऑपरेशन परिंदे, 7 मार्च (जी5, फिल्म)
संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज हुई थी। यह फिल्म जेल को तोड़कर छह कैदी फरार हो जाने की सच्ची घटना पर आधारित काल्पनिक कहानी है। हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमित साध और राहुल देव इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 12
Sitara Let Girls Dream
- फोटो : amar ujala mumbao
सितारा: लेट गर्ल्स ड्रीम, 8 मार्च (शॉर्ट फिल्म)
दो बार के ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक शरमीन ओबैद चिनॉय के निर्देशन में बनी यह शॉर्ट फिल्म एक 14 साल की लड़की परी की कहानी है। इस एनिमेटेड फिल्म में परी के सपने बहुत बड़े हैं, और वह एक पायलट बनने का ख्वाब देखती है। लेकिन परी की परवरिश एक ऐसे समाज में होती है, जहां उसे सपने देखने और उन्हें साकार करने की अनुमति नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X