Crime Queens On OTT: शबाना के तिलिस्म का सबसे बड़ा इम्तिहान, ‘डब्बा कार्टल’ से पहले की ये हैं क्राइम क्वीन्स
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही सीरीज 'डब्बा कार्टल' में शबाना आजमी क्राइम की दुनिया से जुड़ी एक गॉड मदर की भूमिका में दिखेंगी। इससे पहले भी कई सीरीज की कहानियों में अपराध का खेल महिला किरदारों ने खेला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्बा कार्टेल - नेटफ्लिक्स
‘डब्बा कार्टेल’ का निर्देशन हरीश भाटिया ने किया है। ये कहानी है पांच औरतों की जो डब्बा सर्विस चलाती हैं,जहां सादे टिफिन बॉक्स में छिपे हैं कई राज। यह सिर्फ खाना पहुंचाने की सेवा नहीं, बल्कि एक ऐसा कार्टेल है, जहां टिफिन की आड़ में ड्रग्स और गैरकानूनी धंधे को अंजाम दिया जाता है। शबाना आजमी इसमे मेन लीड में क्राइम की दुनिया को बढ़ाती हुई नजर आएंगी। कहानी सिर्फ ड्रग्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्री से जुड़े बड़े घोटालों को भी उजागर किया गया है। जिसमें मुख्य किरदारों में शबाना आजमी के साथ साथ ज्योतिका, शालिनी पांडे, गजराज राव, निमिषा सजायन, लिलिट दुबे, अंजली आनंद जैसे कलाकारों ने काम किया है।
किलर सूप - नेटफ्लिक्स
‘किलर सूप’ जिसका टाइटल पहले सूप था बाद मे इसे ‘किलर सूप’ किया गया। इसके रचयिता और निर्देशक अभिषेक चौबे हैं, यह एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है जो जनवरी 2024 मे आई थी। इसके मुख्य किरदार में कोंकणा सेन हैं और मनोज बाजपेयी का इसमें डबल रोल है। तमिलनाडु के काल्पनिक हिल स्टेशन में एक महत्वाकांक्षी लेकिन प्रतिभाहीन नर्स से घरेलू शेफ बनी स्वाति, अपने पति प्रभाकर शेट्टी की जगह अपने प्रेमी और प्रभाकर के तिरछी आंखों वाले हमशक्ल उमेश पिल्लई से बदलने की साजिश रचती है।
माई - नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स की ही एक और वूमन क्राइम सीरीज है ‘माई’ इसमें मुख्य किरदार में साक्षी तंवर है और वामिका गब्बी ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है । इस कहानी मे शील चौधरी, एक मध्यमवर्गीय मां और एक वृद्धाश्रम, गीता भवन में काम करने वाली नर्स, एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा अपनी बेटी सुप्रिया की मौत की गवाह है। जब उसे इस बात का पता चलता है कि उसकी बेटी की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि पूर्व-निर्धारित हत्या का मामला था तब वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए क्राइम को अंजाम देती है । यह सीरीज अप्रैल 2022 मे आई थी।
सास, बहू और फ्लेमिंगो - हॉटस्टार
‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ एक क्राइम ड्रामा सीरीज है जो 2023 मे आई थी, इसका निर्देशन निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इसके मुख्य किरदार में डिंपल कपाड़िया है। कहानी ये है कि एक महिला के नेतृत्व में एक परिवार दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा ड्रग कार्टेल चलाता है। यह कोई आम सास-बहू की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें आपको गैंगस्टर स्टाइल में सास-बहू का एक अनोखा अवतार देखने को मिलेगा। रानी बा (डिंपल कपाड़िया) अपने परिवार की मुखिया हैं, लेकिन उनकी असली पहचान एक ड्रग कार्टेल की बॉस के रूप में होती है। उनके साथ उनकी दो खतरनाक बहुएं, काजल और बिजली, भी इस काले कारोबार को संभालती हैं।