इस हफ्ते की मोस्ट फेवरिट सीरीज मानी जा रही वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ अपनी कहानी और इसमें वकील माधव मिश्रा के किरदार में पंकज त्रिपाठी की वापसी को लेकर अभी से दर्शकों में उत्सुकता जगा रही है। पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' की कामयाबी के बाद वकील माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) अपने करियर के सबसे मुश्किल केस के साथ वापस आ रहे हैं जिसमें निखत हुसैन (अनुप्रिया गोयनका) उनका साथ दे रही हैं।
‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ को देखने की ये हैं पांच असली वजह, इस हफ्ते खुलेगा हर राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ में इस बार मुख्य अभियुक्त अनु चंद्रा (कीर्ति कुल्हरी) ने कबूल किया है कि उसने अपने पति और जाने-माने वकील- बिक्रम चंद्रा की चाकू मारकर हत्या की है और वह कानून की नजर में अपराधी है। कई लोग मानते हैं कि यह ओपन-एंड-शट केस है, लेकिन अनु की चुप्पी और खुद का बचाव करने की अनिच्छा से सवाल खड़ा होता है, क्या इस केस में कुछ ऐसा भी है, जो दिखाई नहीं दे रहा? इस शो को देखने की इस बार जो खास वजहें हो सकती हैं, आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।
मिश्राजी की वापसी
आज के दौर के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार पंकज त्रिपाठी, वकील माधव मिश्रा का दर्शकों पर काफी असर छोड़ने वाले किरदार को निभाने के लिए वापस आ रहे हैं। इस बार, माधव मिश्रा के लिए चुनौती बेहद कठिन है क्योंकि उनकी मुवक्किल बोलने से इनकार कर रही हैं और क्योंकि वह एक मजबूत टीम के खिलाफ केस लड़ रहे हैं जो एक जाने-माने वकील का बचाव कर रही है। लेकिन मिश्रा जी इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाले, देखते हैं इस बार वह एक ओपन-एंड-शट केस को कैसे सुलझाते हैं!
सशक्त महिलाओं की कहानी
क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स एक स्टैंड-आउट कोर्ट रूम ड्रामा है जो महिला किरदारों पर केंद्रित और उनके ईर्द-गिर्द घूमती है। जिनके व्यक्तित्व बिल्कुल अलग-अलग हैं और अपनी जिंदगी और समस्याओं से निपटने उनके तरीके जुदा हैं। हत्या की आरोपी एक गृहिणी है, जिसने अपने पति की चाकू मारकर हत्या करने की बात कबूल की है और कानून की नजर में दोषी है। उनके बचाव पक्ष की टीम में एक वकील निखत हुसैन शामिल हैं, जो एक महिला के तौर पर यह महसूस करती है कि अनु चंद्रा की कहानी में कुछ राज छुपे हैं, जिनको जानना उसके लिए जरूरी है।
एक आंख खोलने वाली कहानी
क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड द क्लोज्ड डोर्स एक दिलचस्प कहानी है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। इससे भी ज्यादा, यह कोर्ट रूम ड्रामा उन सामाजिक मुद्दों पर सवाल उठाने जा रहा है जिन पर बहुत कम बात होती है। साथ ही यह अपने दर्शकों को और जागरूक करेगा, साथ ही इस विषय पर बातचीत शुरू करेगा कि क्या कानून पुरुष और महिला दोनों के हितों की रक्षा समान रूप से करने में सक्षम साबित हो रहा है। शो के निर्माताओं ने बारीकियों और कानूनी शब्दावलियों को सही तरीके से समझने के लिए वकीलों की टीम से भी परामर्श किया ताकि कहानी को संजीदगी और संवेदनशील तरीके से पेश किया जा सके।