बदलते समय के साथ अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। मेडिकल से लेकर डिफेंस तक अब हर जगह महिलाएं इतिहास रच रही हैं। समाज में हुए इसी परिवर्तन को मनोरंजन जगत ने कई फिल्मों और सीरीज के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया है। हम सभी ने अक्सर ऐसी फिल्में और सीरीज देखी होंगी, जिसमें पुरुष पुलिस की भूमिका में अपराधियों को सबक सिखाते नजर आते हैं। आज महिला दिवस के अवसर पर हम आपको ऐसी छह सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें महिलाओं ने पुलिस की भूमिका में बेहतरीन अभिनय किया है। ये वेब सीरीज कॉप ओरिएंटेड हैं और फैंस द्वारा बेहद पसंद की गई हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में:-
International Women's Day: कॉप के किरदार में एक्टर्स को भी मात दे गईं ये एक्ट्रेसेस, इन छह सीरीज में दिखाया दमदार अभिनय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली क्राइम्स - नेटफ्लिक्स
रिची मेहता द्वारा बनाई गई वेब सीरीज 2012 के दिल्ली गैंग रेप केस पर आधारित है, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया था। सीरीज में घटना के बाद की कहानी बताई गई है। इस वेब सीरीज में शेफाली शाह ने दिल्ली पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। वह इस सीरीज में अपनी टीम के साथ इस केस को टैकल करती नजर आईं है।
शी - नेटफ्लिक्स
'शी' एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसे इम्तियाज अली ने बनाया है और दिव्या जौहरी ने लिखा है। इस सीरीज की कहानी एक महिला कांस्टेबल की है, जो अंडरकवर मिशन के लिए वैश्या बनने का दिखावा कर बड़े-बड़े टेररिस्ट को पकड़ती है।
जमतारा - नेटफ्लिक्स
यह सीरीज एक क्राइम ड्रामा है, जो सौमेंद्र पाधी द्वारा निर्देशित और त्रिशांत श्रीवास्तव द्वारा लिखित है। इस सीरीज में छोटे शहर के कुछ लड़कों की कहानी बताई गई है, जो पैसे कमाने के लिए एक बड़े पैमाने पर वॉयस फ़िशिंग रैकेट को अंजाम देते हैं। बता दें कि यह सीरीज सुपरिटेंडेंट जया रॉय की रियल लाइफ पर आधारित है।
ग्रहण - डिज्नी+हॉटस्टार
'ग्रहण' हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज है, जिसे शैलेंद्र कुमार झा ने बनाया है और इसका निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है। यह सत्य व्यास के उपन्यास "चौरासी" पर आधारित है, जो 1984 में बोकारा, झारखंड के सिख विरोधी दंगों की कहानी बताती है। इस सीरीज में जोया हुसैन ने एस पी अमृता सिंह का किरदार निभाया है।