फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की वेब सीरीज का फर्स्ट लुक आया सामने, इस तारीख को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Tue, 05 May 2020 07:44 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 May 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
First look of Shah Rukh Khan web series betaal netflix release on 24th may
betaal - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज 'बेताल' का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। शाहरुख की यह ओरिजिनल वेब सीरीज भारत के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स के लिए बनी है और नेटफ्लिक्स ने ही इस सीरीज के फर्स्ट लुक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। 



First look of Shah Rukh Khan web series betaal netflix release on 24th may
betaal - फोटो : amar ujala

इस सीरीज को पैट्रिक ग्राहम ने निर्देशित किया है। पैट्रिक ग्राहम को इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए ही राधिका आप्टे की हॉरर थ्रिलर मिनी सीरीज 'गुल' को निर्देशित कर चुके हैं। यह वेब सीरीज जोम्बिज की काल्पनिक कहानियों पर आधारित है। 

First look of Shah Rukh Khan web series betaal netflix release on 24th may
vineet kumar - फोटो : social media

इसकी कहानी में एक दूरदराज में गांव है जिसमें अचानक से दो शताब्दी पुराना बेताल अपनी बटालियन के साथ लौट आता है। यह बेताल कभी ब्रिटिश इंडियन आर्मी का अफसर हुआ करता था जो कि दो सौ साल बाद जोम्बियों की फौज के साथ लौटता है और गांववालों को संक्रमित करना शुरू कर देता है। जोम्बियों की इस फौज से पुलिस लड़ने की कोशिश करती है लेकिन वह अलौकिक शक्तियों के सामने असहाय हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
First look of Shah Rukh Khan web series betaal netflix release on 24th may
Vineet Kumar - फोटो : amar ujala mumbai

इस सीरीज में विनीत कुमार, अहाना कुमरा, सुचित्रा पिल्लई, जितेंद्र जोशी, मंजरी पुपला और सायना आनंद जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 24 मई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

They look psyched! Almost as psyched as we are. #Betaal coming soon!

A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

विज्ञापन
First look of Shah Rukh Khan web series betaal netflix release on 24th may
Bard Of Blood - फोटो : Social Media

शाहरुख खान खुद तो पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन पर्दे के पीछे रहकर वह लगातार फिल्म और डिजिटल प्रोजेक्ट पर पैसा लगा रहे हैं। शाहरुख इस वेब सीरीज से पहले इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' को निर्मित कर चुके हैं। इसके अलावा वह बॉबी देओल की एक सीरीज 'क्लास ऑफ 83' को भी निर्मित कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed