{"_id":"67386fd481ea9d11c20b245c","slug":"huma-qureshi-announced-unofficially-maharani-4-during-mithya-season-2-promotion-says-it-is-coming-soon-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharani 4: 'महारानी' बन फिर अपनी सत्ता कायम करने आएंगी हुमा कुरैशी, अभिनेत्री ने किया चौथे सीजन का एलान","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Maharani 4: 'महारानी' बन फिर अपनी सत्ता कायम करने आएंगी हुमा कुरैशी, अभिनेत्री ने किया चौथे सीजन का एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:41 PM IST
सार
हुमा कुरैशी ने हाल ही में 'महारानी' के चौथे सीजन की पुष्टि की। 'महारानी' के तीन सीजन पहले ही आ चुके हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब हुमा ने खुलासा किया कि इस सीरीज का चौथा भाग जल्द आने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
महारानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी सीरीज 'मिथ्या' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही वे 'मिथ्या' के प्रचार में भी जुटी भी हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने एक और हिट सीरीज 'महारानी' के बारे में बात की। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपनी हिट सीरीज 'महारानी' के चौथे भाग के बारे में भी जानकारी दी।
2 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamhumaq
जल्द आएगा चौथा सीजन
हुमा कुरैशी ने हाल ही में 'महारानी' के चौथे सीजन की पुष्टि की। 'महारानी' के तीन सीजन पहले ही आ चुके हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब हुमा ने खुलासा किया कि इस सीरीज का चौथा भाग जल्द आने वाला है। यूं तो हुमा ने कई सीरीज में काम किया है, लेकिन 'महारानी' ने हुमा के करियर में चार चांद लगा दिए। सीरीज में उन्होंने रानी भारती की भूमिका निभाई थी, जो एक अनपढ़ महिला है, जो अपने पति के घायल होने के बाद बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती है। दर्शकों ने सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहे 'महारानी' के तीनों सीजन में हुमा के अभिनय को खूब पसंद किया।
3 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamhumaq
ओटीटी ने बदली जिंदगी
इस साल कोई भी फिल्म रिलीज होने के बावजूद हुमा कुरैशी को महारानी 3 और 'मिथ्या: द डार्कर चैप्टर' के साथ ओटीटी प्लेटफार्मों पर सफलता मिली। ओटीटी के प्रभाव की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, 'ओटीटी एक बटन के टैप पर मनोरंजन उपलब्ध कराता है और यह बहुत बड़ी शक्ति है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक अलग तरह की विषय-वस्तु के लिए है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर उसी तरह अनुभव किया जाना चाहिए, जिस तरह से उन्हें फिल्माया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
ओटीटी पर हुमा को विश्वास
हुमा ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं महारानी से पहले और बाद में अपने करियर को स्पष्ट रूप से परिभाषित कर सकती हूं। यह वह शो था, जहां लोगों ने वास्तव में मेरी क्षमता पर ध्यान दिया। इसकी सफलता ने लोगों को मेरी ऐसी भूमिकाओं की कल्पना करने पर मजबूर कर दिया, जो वे पहले नहीं कर सकते थे और अब महारानी का सीजन 4 आने वाला है। मुझसे भी अधिक मेरी ओटीटी सफलता ने निर्माताओं को मुझ पर अधिक विश्वास दिलाया है।'
विज्ञापन
5 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamhumaq
हुमा की आने वाली फिल्में
इसके साथ ही हुमा ने इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के निराशाजनक प्रदर्शन पर भी विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक उद्योग के रूप में यह हमारे लिए अपने भीतर झांकने और यह सोचने का समय है कि हम अपनी कहानियों को अलग ढंग से कैसे कह सकते हैं। दर्शक हमसे क्या उम्मीद कर रहे हैं या वे किसके लिए तैयार हैं। हुमा के पास जॉली एलएलबी 3 पाइपलाइन में है। खबर है कि वह साउथ सुपरस्टार यश के साथ 'टॉक्सिक' में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।