फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेब सितारे: ओटीटी पर नजर आए इन कलाकारों के दीवाने हो गए दर्शक, दमदार अदायगी से जीता दिल

Sat, 18 Sep 2021 09:54 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 18 Sep 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
Jitendra to sunny hinduja these ott stars made fans crazy with their outstanding performance
जतिन सरना, एहसास चन्ना, जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बदलते जमाने के साथ दर्शकों के मनोरंजन करने का तरीका बदला है। बड़े पर्दे पर नजर आने वाली फिल्में धीरे- धीरे फोन के जरिए लोगों के मोबाइल तक पहुंच गई। वहीं टीवी पर फिक्शन के साथ साथ धीरे-धीरे रियलिटी शोज का भी क्रेज बढ़ गया। इन सबके साथ दर्शकों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म आया जिसने फिल्म, सीरियल और सीरीज को एक ही जगह पर लाकर खड़ा कर दिया। लॉकडाउन के चलते जब थिएटर्स बंद हो गए तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही फिल्में रिलीज हुईं और दर्शकों के बीच वेब सीरीज का भी क्रेज बढ़ा।



इन सितारों ने जीता दर्शकों का दिल

ओटीटी पर बहुत सी ऐसी वेब सीरीज रिलीज हुई हैं जिन्होंने दर्शकों को मनोरंजन के पैमाने को ही बदल दिया। साथ ही बहुत से कलाकारों को यहां अपने हुनर को दिखाने का मौका मिला है। इन सितारों ने दिखा दिया कि अगर उन्हें सही प्लेटफॉर्म मिले तो अपने दमदार अभिनय से वो दर्शकों को अपना दीवाना बना सकते हैं। वैसे तो इन सितारों की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे सितारों से जिन्होंने दमदार अदायगी से जीता दर्शकों का दिल।

Jitendra to sunny hinduja these ott stars made fans crazy with their outstanding performance
जितेंद्र कुमार  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जितेंद्र

जितेंद्र या कहें जितू भैया ने अपने अभिनय से हर किसी की बोलती बंद कर दी है। अगर उन्हें ओटीटी का राजा कह दें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। 'कोटा फैक्ट्री' से लेकर 'पंचायत' तक जितेंद्र हर किरदार में खूब जमे हैं। उनका किरदार छोटा हो या बड़ा वो उसमें जान फूंक देते हैं। उनकी अदायगी का ही कमाल था कि बड़े पर्दे पर उन्हें आयुष्मान खुराना संग फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में काम करने का मौका मिला था और इस रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया था।

Jitendra to sunny hinduja these ott stars made fans crazy with their outstanding performance
जतिन सरना - फोटो : सोशल मीडिया

जतिन सरना

वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में जतिन ने गैंगस्टर बंटी का किरदार निभाया था। दोनों ही पार्ट में जतिन की कॉमिक टाइमिंग और दमदार डायलॉग डिलीवरी काफी पसंद की गई। अपने किरदार को मिली तारीफ को लेकर जतिन ने कहा कि, 'मैं बहुत खुश हूं कि मेरे काम पर ध्यान दिया गया, ये हर अभिनेता का सपना होता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jitendra to sunny hinduja these ott stars made fans crazy with their outstanding performance
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता वैसे तो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन वेब सीरीज ने भी उनके अभिनय में चार चांद लगा दिए। 'पंचायत', 'मसाबा मसाबा' जैसे कई शोज में नीना ने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता है। नीना इंडस्ट्री की सबसे बेबाक अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें किसी भी तरह के किरदार को करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती है। उनकी ये बेबाकी उनके किरदारों में भी दिखती है।

विज्ञापन
Jitendra to sunny hinduja these ott stars made fans crazy with their outstanding performance
सनी हिंदुजा - फोटो : सोशल मीडिया

सनी हिंदुजा

एक साधारण से किरदार को एक साधारण सा इंसान कितना शानदार बना सकता है ये बात सनी हिंदुजा पर बिल्कुल फिट बैठती है। शो 'द अस्पीरेंट्स' में संदीप भैया का किरदार निभाकर सनी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इसके अलावा 'द फैमिली मैन' में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed