फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: करण जौहर ने शुरू की ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन की शूटिंग, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

Sat, 07 May 2022 09:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 07 May 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar starts shooting for Koffee with Karan Season 7
करण जौहर ने शुरू की कॉफी विद करण की शूटिंग - फोटो : Instagram

करण जौहर जल्द ही अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। इस शो में वह बॉलीवुड के सितारों के साथ इंडस्ट्री की गॉसिप और उनके जीवन को लेकर बाते करते नजर आते हैं। करण ने शो के लिए शूटिंग करना भी शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी है। फैंस चैट शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Karan Johar starts shooting for Koffee with Karan Season 7
करण जौहर - फोटो : Instagram

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग के दौरान की दो फोटो शेयर किए, जिसमें वह सेट पर मौजूद हैं। इस दौरान करण ब्लैक कलर के सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं और कॉफी मग के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। करण ने फोटो के साथ लिखा कि एक बार फिर से कॉफी के लिए वापस। वहीं, करण ने इंस्टा स्टोरी भी लगाई। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Karan Johar starts shooting for Koffee with Karan Season 7
करण जौहर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शो के पहले गेस्ट की भी जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में पहले गेस्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लीड कपल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट होंगे। दोनों ही अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए शो पर आएंगे। ये आलिया का रणबीर कपूर से शादी के बाद पहला शो होगा। ऐसे में फैंस भी शो का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar starts shooting for Koffee with Karan Season 7
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि इस बार करण जौहर ने अपने शो के वापस आने की अनाउंसमेंट भी कुछ अतरंगी तरीके से की थी। पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि शो अब टीवी पर कभी वापसी नहीं करेगी। इस घोषणा के बाद से ही सभी फैंस निराश हो गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद करण ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिससे सभी खुश हो गए। करण ने बताया कि शो अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वापस आएगा, टीवी पर नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed