फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: आधी रात को अत्याचारी जेल से रिहा हुए करणवीर बोहरा, फूट-फूट कर रोने लगे ‘लॉकअप’ के सभी कैदी

Mon, 28 Mar 2022 09:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 28 Mar 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Karanvir Bohra get evicted from Kangana Ranaut show Lock Upp, alt balaji mx player
करणवीर बोहरा हुए लॉकअप से बाहर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत की अत्याचारी जेल में आए दिन शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिल रहे हैं। जहां अभी कंगना के साथ गलत बर्ताव करने पर सायशा शिंदे को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, तो वहीं अब जेल के स्टॉन्ग कैदियों में शुमार करणवीर बोहरा को ‘लॉकअप’ से आधी रात को रिहा कर दिया है। करणवीर के शो से बाहर होने पर शो के कई कंटेस्टेंट्स रोते हुए नजर आए। करणवीर सभी कैदियों को अच्छा गेम खेलने की सलाह देकर शो से बाहर हो गए।

Karanvir Bohra get evicted from Kangana Ranaut show Lock Upp, alt balaji mx player
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया

शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें करणवीर के शो से बाहर होने की जानकारी दी जाती है और इसके लिए शो के नए वाइल्डकार्ड को जिम्मेदार ठहराया जाता है। करणवीर का नाम सुनने के बाद किसी भी कैदी को विश्वास नहीं हुआ कि करणवीर शो से बाहर हो जाएंगे। एक ओर शिवम फूट-फूट कर रोने लगते हैं, तो वही अंजलि भी एक कोने में रोती हुई दिखाई देती हैं।

Karanvir Bohra get evicted from Kangana Ranaut show Lock Upp, alt balaji mx player
करणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

करणवीर शिवम को गले लगाकर चुप कराते हैं, तो मुनव्वर फारूकी को प्ले वेल कहकर बढ़िया खेलने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही दूर कोने में बैठी अंजलि को वह गले लगाकर ओम नमः शिवाय कहते हुए उसका हौसला बढ़ाते हैं। करणवीर का नाम चार्टशीट में डालने वाली मंदना दूर खड़ी होकर उन्हें देख रही होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karanvir Bohra get evicted from Kangana Ranaut show Lock Upp, alt balaji mx player
जीशान खान, विनीत कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि चेतन हंसराज और सायशा शिंदे के शो से बाहर होने के बाद दो नए कैदियों को शो का हिस्सा बनाया गया है। ये दोनों वाइल्डकार्ड जीशान खान और विनीत कक्कड़ हैं। जीशान 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा रह चुके हैं, तो विनीत भी साल 2010 में एक रियेलटी शो कर चुके हैं। दोनों के ‘लॉकअप’ में आने के बाद से पूरा गेम ही पलट गया है और ब्लू टीम के सदस्य कम होते जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed