{"_id":"66c0e451eb7ff5073b0e0f4c","slug":"kay-kay-menon-tanuj-virwani-murshid-poster-out-directed-by-shravan-tiwari-details-inside-2024-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Murshid: 'मुर्शिद' का पोस्टर आया सामने, पिस्टल थामे नजर आए के के मेनन, चौंका रहा तनुज विरवानी का अंदाज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Murshid: 'मुर्शिद' का पोस्टर आया सामने, पिस्टल थामे नजर आए के के मेनन, चौंका रहा तनुज विरवानी का अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुर्शिद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कमाल के कलाकारों की सूची में के के मेनन का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपनी शानदार अदाकारी से उन्होंने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। फिल्मों के अलावा वह कई शानदार वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुके हैं।
2 of 5
मुर्शिद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
के के जल्द ही मुर्शिद नाम की एक गैगस्टर थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस शो का एक पोस्टर निर्माताओं ने जारी किया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने वेब सीरीज की रिलीज डेट से जुड़ा अपडेट भी दिया है। सात एपिसोड वाली यह सीरीज 30 अगस्त से जी 5 पर स्ट्रीम की जा सकेगी।
3 of 5
मुर्शिद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक श्रवण तिवारी की इस वेब सीरीज के पोस्टर में के के मेनन को एक अलग अवतार में देखा जा सकता है। पोस्टर में अभिनेता का लुक और उनके हाव-भाव लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब के के किसी डार्क विषय पर बने किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इससे पहले ही वह कई बार इस तरह की फिल्मों में अपने अभिनय कर चुके हैं। शो में उनके साथ तनुज विरवानी भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुर्शिद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तनुज विरवानी ने शो पर बात करते हुए कहा, "के के मेनन जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा। निर्देशक श्रवण तिवारी के साथ मैं पहले भी काम कर चुका हूं। उनके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा ही रोमांचक होता है। मुझे उम्मीद है कि यह वेब सीरीज लोगों को जरूर पसंद आएगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।