{"_id":"6249474a89662369ab1bc1dc","slug":"lock-upp-payal-rohatgi-calls-zeeshan-khan-terrorist-and-also-abused-poonam-pandey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: पायल रोहतगी ने जीशान खान को कहा 'आतंकवादी', पूनम पांडे को भी जमकर दीं गालियां","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: पायल रोहतगी ने जीशान खान को कहा 'आतंकवादी', पूनम पांडे को भी जमकर दीं गालियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लॉक अप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉक अप में हर दिन एक नया हंगामा देखने को मिलता है। हाल ही में कंटेस्टेंट जीशान खान के खिलाफ पायल रोहतगी ने इस्लाम से संबंधित टिप्पणी की, जिसके बाद इस शो में काफी झगड़ा देखने को मिला। यह सब तब शुरू हुआ जब कर्नाटक में हलाल मीट पर बैन लगाने की मांग के संबंध में लॉक अप के अंदर एक खबर चलाई गई। जिसके बाद पायल और जीशान के बीच तीखी बहस हुई।
2 of 4
लॉक अप
- फोटो : सोशल मीडिया
मामला तब और बढ़ गया जब पायल ने जीशान के खिलाफ कुछ इस्लामोफोबिक टिप्पणी की और उसे आतंकवादी कहा। यह बात शो के अन्य कंटेस्टेंट को अच्छी नहीं लगी और शो में काफी ज्यादा हंगामा हुआ। गुस्से में जीशान ने भी पायल को गालियां दी और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यहां तक कि जीशान ने कहा कि वह पायल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। मुनव्वर, निशा, मंदाना, अंजलि और पूनम सहित अन्य घरवालों ने भी पायल को शो से बाहर करने की मांग की।
3 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सबके बाद पूनम पांडे भी इस झगड़े में कूद पड़ीं और पायल को गालियां देना शुरू कर दिया। पायल ने भी पूनम को जवाब दिया और फिर दोनों में बहस चालू हो गई। पायल ने पूनम को कहा कि वह केवल दो काम कर सकती है, या तो गाली देना या कपड़े उतारना। पायल ने कहा- 'दे दे गंदी गलियां दे... और क्या आता है तुझे...या तो मां बहन की गलियां देगी या फिर कपड़े निकलेगी।' इसके बाद पूनम पांडे न भी पायल के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में होते झगड़े को देखते हुए होस्ट कंगना रनौत ने बाद में पायल को जमकर फटकार लगाई। जब कंगना ने पूनम को गाली देने के लिए पायल को डांटा, तो उसने अपना बचाव करते हुए कहा कि पूनम भी उसे गालियां देती रहती हैं, जिसके बाद उन्हें जवाब देना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।