फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेटफ्लिक्स पर हिट विकेट हुए मनोज बाजपेयी की प्राइम वीडियो पर सिक्सर की तैयारी, लौटने वाला है....

Thu, 21 May 2020 08:26 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 21 May 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee web series The Family Man maker Raj Nidimoru and Krishna DK talk about second and third season
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय सिनेमा के अभिनेता मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके अभी दूसरे सीजन के रिलीज होने की दिन-तारीख की घोषणा नहीं हुई है, उससे पहले इस सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

Manoj Bajpayee web series The Family Man maker Raj Nidimoru and Krishna DK talk about second and third season
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'द फैमिली मैन' के पहले सीजन की निर्देशक जोड़ी राज और डीके में से राज निदिमोरू का कहना है कि दूसरे सीजन के अभी पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है और उन्होंने तीसरे सीजन के लिए भी काम शुरू कर दिया है। सीरीज के दूसरे सीजन की मौजूदा स्थिति बताते हुए राज ने कहा, 'इस सीजन को रिलीज करने की हमारी इसी साल की योजना है। फिलहाल उसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम होना बाकी है'। 

Manoj Bajpayee web series The Family Man maker Raj Nidimoru and Krishna DK talk about second and third season
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

राज निदिमोरू ने आगे कहा, 'इस काम को पूरा होने में लगभग चार महीने का समय लगेगा जिसमें साउंड मिक्सिंग, म्यूजिक क्रिएशन, वीएफएक्स का काम आदि होने हैं। आखिरकार हमें इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना है जहां इसे सारी दुनिया देखेगी। इसलिए हम इसे पूरी तसल्ली के साथ ही रिलीज करेंगे। अगर लॉकडाउन में थोड़ी बहुत भी ढील दी जाती है और काम करने का मौका मिलता है तो हम उसका पूरा फायदा उठाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee web series The Family Man maker Raj Nidimoru and Krishna DK talk about second and third season
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच राज ने इसके तीसरे सीजन के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया, 'इस सीरीज के तीसरे सीजन का भी बुनियादी ढांचा तैयार हो रहा है। इस महामारी के खत्म होने के बाद दुनिया की शक्ल कुछ और हो जाएगी और मानव प्रवृत्ति में भी बदलाव आएंगे। हम चाहते हैं कि तीसरे सीजन को उसी से जोड़कर बनाया जाए। उसकी कहानी भी मौजूदा स्थिति से संबंधित रहेगी ताकि लोग उस कहानी को खुद से जोड़ सकें। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee web series The Family Man maker Raj Nidimoru and Krishna DK talk about second and third season
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला

राज निदिमोरू आगे कहा, 'दूसरे सीजन के रिलीज होने के साथ ही हमें दुनिया भर के लोगों का मिजाज पता चल जाएगा। उसी हिसाब से हमारी कहानी रूप लेगी।' बता दें कि अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हुई इस सीरीज के पहले सीजन में मनोज बाजपेयी, प्रियमणि, श्रेया धनवंतरी, नीरज माधव, गुल पनाग आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।'

पढ़ें: बॉलीवुड से नहीं हैं इन अभिनेत्रियों के पति, लिस्ट में जूही चावला से सोनम कपूर तक शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed