फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: निकला मनोज बाजपेयी, प्रियमणि और समांथा से मिलने का मुहूर्त, इस दिन लौटेगा ‘फैमिली मैन’

Sat, 02 Jan 2021 11:35 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 02 Jan 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Web Series The Family Man Season 2 To Be Release On 12 February 2021 Reports
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' इस समय सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली वेब सीरीजों में से एक है। लोग इस आस में बैठे हुए हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म इस सीरीज को कब रिलीज करने वाला है? और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के नजदीकी सूत्रों से जानकारी मिली है कि 'द फैमिली मैन 2' के निर्माताओं ने सीरीज की तारीख पर फैसला ले लिया है।

Manoj Bajpayee Web Series The Family Man Season 2 To Be Release On 12 February 2021 Reports
The Family Man - फोटो : सोशल मीडिया

राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को इस बार पहले से भी बड़ा बनाने की कोशिश है। इस सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2019 में रिलीज हुआ और इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्यार मिला। जब इस सीरीज के दूसरे दिन की घोषणा हुई, यह सीजन तब से ही चर्चाओं में रहने लगा। और अब इसकी चर्चाएं इसलिए भी बहुत ज्यादा हैं क्योंकि निर्माताओं ने इस सीरीज पर अपना काम पूरा कर लिया है। अब तो इंतजार है सिर्फ इसके रिलीज होने का।

Manoj Bajpayee Web Series The Family Man Season 2 To Be Release On 12 February 2021 Reports
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों ने जानकारी दी है कि राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को 12 फरवरी 2021 को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। जानकारी ये भी है कि ओटीटी संचालकों की कोशिश इस सीजन को विश्व स्तर पर बड़ा साबित करने की है। वह हिंदी के अलावा इस सीजन को देश की सभी प्रमुख भाषाओं में और वैश्विक स्तर पर भी कुछ दूसरी विदेशी भाषाओं में डब करने का काम तेजी से पूरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Web Series The Family Man Season 2 To Be Release On 12 February 2021 Reports
the family man - फोटो : amar ujala

निर्माताओं का मानना है कि उन्होंने इस सीरीज को विश्व स्तर जैसा ही बनाया है इसलिए यह सीजन विदेशों में भी देखे जाने लायक है। 'द फैमिली मैन' सीरीज की कहानी टास्क फोर्स के एक वरिष्ठ अफसर श्रीकांत तिवारी की है जो अपने घर पर तो एक साधारण पिता और पति है लेकिन ड्यूटी पर रहते हुए वह वैश्विक स्तर के आतंकवादी संगठनों की भी छानबीन करता है। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Web Series The Family Man Season 2 To Be Release On 12 February 2021 Reports
समांथा अकिनेनी - फोटो : amar ujala, mumbai

शो में मुख्य किरदार निभाते हैं मनोज बाजपेयी। और, उनके साथ मुख्य भूमिकाओं में होंगे प्रियमणि, समांथा अक्कीनेनी, शारिब हाशमी, नीरज माधव, किशोर कुमार, गुल पनाग और श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार।

पढ़ें: कंगना रणौत ने अर्जुन रामपाल संग की न्यू ईयर पार्टी, नाखुश हुए फैंस बोले- 'गंजेड़ी के साथ...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed