{"_id":"5e58b4988ebc3ef3d8643308","slug":"march-ott-calendar-includes-deepika-chhapaak-devi-operation-parindey-mentalhood-special-ops-kaali-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Web Series 2020: होली के पहले मोबाइल पर आ रही 'छपाक', अमर उजाला पर जानें मार्च का ओटीटी कैलेंडर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Web Series 2020: होली के पहले मोबाइल पर आ रही 'छपाक', अमर उजाला पर जानें मार्च का ओटीटी कैलेंडर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
ओटीटी पर मार्च में रिलीज होनी वाली फिल्में और वेब सीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्मों नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो की तरह यूट्यूब, ऑल्ट बालाजी, जी5, हॉटस्टार आदि ने भी मार्च महीने के मुकाबले के लिए अपनी कमर कस ली है। मार्च महीने सबसे ज्यादा दम जी5 की वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में दिख रहा है जो कि एनएसजी कमांडो की कार्यवाही की कहानी है। आइए आपको बताते हैं मार्च में रिलीज हो रहीं वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में।
फिल्म/ वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म
तारीख
ओटीटी प्लेटफॉर्म
देवी
2 मार्च
यूट्यूब
छपाक
6 मार्च
हॉटस्टार
ऑपरेशन परिंदे
7 मार्च
जी5
मेंटलहुड
11 मार्च
जी5/ऑल्ट बालाजी
स्पेशल ऑप्स
17 मार्च
हॉटस्टार
स्टेट ऑफ सीज : 26/11
20 मार्च
जी5
काली 2
27 मार्च
जी5
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2
मार्च के अंत में
टीवीएफ
इस संक्षिप्त जानकारी के बाद आगे की स्लाइड्स में जानते हैं, इन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में पूरी जानकारी।
2 of 9
devi
- फोटो : amar ujala
देवी, 2 मार्च (यूट्यूब, शॉर्ट फिल्म)
प्रियंका बनर्जी के निर्देशन में बनी यह एक शॉर्ट फिल्म है। जिसमें काजोल, श्रुति हसन, नेहा धूपिया, शिवानी रघुवंशी, नीना कुलकर्णी आदि नौ अभिनेत्रियां मुख्य किरदार में हैं। इस नौ महिलाओं का अतीत एकदम अलग है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब नौ अलग-अलग स्वभाव की महिलाएं एक साथ एक घर में रहती हैं तो उनके बीच किस तरह के वाद-विवाद जगह लेते हैं?
3 of 9
छपाक
- फोटो : सोशल मीडिया
छपाक, 6 मार्च (हॉटस्टार, फिल्म)
तेजाब हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक को इस महीने हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को समीक्षकों से तो बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में बहुत अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई है। फिल्म की मुख्य भूमिका में विक्रांत मेसी और दीपिका पादुकोण हैं। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
ऑपरेशन परिंदे
- फोटो : amar ujala
ऑपरेशन परिंदे, 7 मार्च (जी5, फिल्म)
संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से अपनी रिलीज की तारीख का इंतजार कर रही थी। आखिरकार इस महीने में इस फिल्म को रिलीज करने का भी मौका मिल ही गया। यह फिल्म जेल को तोड़कर छह कैदी फरार हो जाने की सच्ची घटना पर आधारित काल्पनिक कहानी है। हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमित साध और राहुल देव इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Mentalhood
- फोटो : amar uajla
मेंटलहुड, 11 मार्च (जी5/ऑल्ट बालाजी, वेब सीरीज)
जी5 ने एकता कपूर के साथ मिलकर इस वेब सीरीज का निर्माण किया है। इस सीरीज के साथ एक लंबे समय के बाद फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर पर्दे पर अपनी वापसी कर रही हैं। इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह से एक मां अपने बच्चों की देखभाल में इस कदर लीन हो जाती है, कि उनका मातृत्व कब पागलपन में बदल जाता है, किसी को पता ही नहीं चलता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।