90 के दशक की फेमस अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी भी अब अभिनय की दुनिया में छाने को तैयार हैं। वह वेब सीरीज 'मिथ्या' से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। इस सीरीज का ट्रेलर पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और अब इस वेब सीरीज को 18 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म ZEE5 पर रीलीज किया जाएगा। मिथ्या एक डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर बेस्ड वेब सीरीज है। इसमें भाग्य श्री की बेटी अवंतिका दसानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
Mithya Release Date Time: ZEE5 पर रिलीज होगी 'मिथ्या', भाग्यश्री की बेटी कर रही हैं एक्टिंग में डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर और छात्रा के रोल में दिखाई देंगी उमा कुरैशी-अवंतिका दसानी-
'मिथ्या' वेब सीरीज में हुमा कुरैशी जूही के किरदार में नजर आएंगी जो एक विश्विविद्यालय में हिंदी साहित्य की प्रोफेसर है। इस सीरीज में अवंतिका दसानी रिया राजगुरू के रोल में दिखाई देंगी जो हुमा यानी जूही की छात्रा है। मिथ्या में अकादमिक धोखे की लड़ाई की वजह से दोनों के बीच का संबंध परस्पर विरोधी संबंध में बदल जाते हैं। जिसके बाद जूही और रिया दोनों एक मनोवैज्ञानिक लड़ाई में शामिल होती हैं जहां से मिथ्या एक डार्क टर्न लेती है।
6 एपिसोड की सीरीज है 'मिथ्या'
मिथ्या वेब सीरीज को रोहन सिप्पी ने निर्देशित किया है और रोज ऑडियो विजुअल प्रोडक्शन के सहयोग से एप्लाॉज एंटरटेनमेंट के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस सीरीज में अवंतिका और हुमा कुरैशी के अलावा परमब्रता चटर्जी, समीर सोनी और रजित कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।