{"_id":"620a3b600465d5774a522375","slug":"who-is-rocket-boy-actor-ishwak-singh-who-played-the-character-of-vikram-sarabhai-in-the-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Who is Ishwak Singh: पाताल लोक से लोकप्रिय हुए इश्वाक सिंह, अब 'रॉकेट ब्वॉयज' में विक्रम साराभाई बन लूट रहे वाहवाही","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Who is Ishwak Singh: पाताल लोक से लोकप्रिय हुए इश्वाक सिंह, अब 'रॉकेट ब्वॉयज' में विक्रम साराभाई बन लूट रहे वाहवाही
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:56 PM IST
सार
मनोरंजन जगत में इन दिनों अलग-अलग बायोग्राफी पर कई सारी फिल्में और सीरीज देखने को मिल रही है। दर्शकों को भी सच्ची घटनाओं पर आधारित यह कहानियां पसंद भी आती है।
विज्ञापन
1 of 5
इश्वाक सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत में इन दिनों अलग-अलग बायोग्राफी पर कई सारी फिल्में और सीरीज देखने को मिल रही है। दर्शकों को भी सच्ची घटनाओं पर आधारित यह कहानियां पसंद भी आती है। ऐसी ही एक वेब सीरीज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के रिलीज होने के साथ ही इसे लेकर बहुत सारी बातें की जा रही है। 'रॉकेट ब्वॉयज' की कहानी देश के दो सबसे बड़े साइंटिस्ट डॉ. होमी जहांगीर भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन पर आधारित है। इस सीरीज में उनकी शादी, सफलता, दोस्ती और कई पहलुओं को दिखाया गया है। हाल ही में रिलीज हुए इसके पहले सीजन को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सोनी लिव पर रिलीज हुई इस सीरीज में इश्वाक सिंह विक्रम साराभाई का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। सीरीज में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। आइए जानते हैं कौन है इश्वाक सिंह-
2 of 5
विक्रम साराभाई
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन थे विक्रम सारा भाई?
विक्रम साराभाई का जन्म साल 1919 में गुजरात के एक धनी परिवार में हुआ था। गुजरात कॉलेज से पढ़ने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अपनी डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। यहां उन्होंने कॉस्मिक रेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारत को जिस साल आजादी मिली उसी साल अहमदाबाद में फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी की स्थापना की। इसके बाद यहीं पर स्पेस एप्लीकेशन सेंटर की भी स्थापना हुई, जिसे भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की नींव माना जाता है। विक्रम साराभाई को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।
3 of 5
इश्वाक सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं इश्वाक सिंह?
वेब सीरीज रॉकेट ब्वॉयज में मशहूर साइंटिस्ट डॉ. विक्रम साराभाई के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता इश्वाक सिंह एक जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने एक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। एक्टर ने हिंदी के साथ ही मलयाली फिल्मों में भी अभिनय किया है। इश्वाक ने साल 2013 में आई फिल्म रांझणा से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म तमाशा. तुम बिन 2 और वीरे दी वेडिंग में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इश्वाक सिंह
- फोटो : Instagram: @ishwaksingh
पाताललोक से मिली पहचान
हालांकि उन्हें पहचान साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर आई वेब सीरीज पाताललोक से मिली। इस सीरीज में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा इश्वाक ने कुछ साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है। वह साल 2018 में एक पाकिस्तानी टीवी कमर्शियल में भी नजर आए थे, जिसे बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली ने निर्देशित किया था। अभिनय जगत में आने से पहले इश्वाक ने बतौर आर्किटेक्ट भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
इश्वाक सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पाइपलाइन में हैं कई प्रोजेक्ट्स
अभिनेता इश्वाक सिंह ने वेब सीरीज रॉकेट ब्वॉयज में अपना अभिनय बखूबी निभाया है। वह सीरीज में विक्रम साराभाई के किरदार को बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उतारते नजर आए। वहीं, एक्टर के आने वाले प्रोजेक्ट की बात की जाए तो वह जल्द ही अपारशक्ति खुराना के साथ फिल्म बर्लिन में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन में अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए एक वेब सीरीज भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।