{"_id":"65117457f78cc76c440172cd","slug":"mumbai-diaries-second-season-confirmed-mohit-raina-konkona-sen-sharma-starrer-series-release-on-prime-video-2023-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mumbai Diaries 2: 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का दमदार पोस्टर जारी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सीरीज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Mumbai Diaries 2: 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का दमदार पोस्टर जारी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सीरीज
वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का ओटीटी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच खबर है कि जल्द ही एक नई कहानी के साथ सीरीज के दूसरे भाग को रिलीज किया जाएगा। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'मुंबई डायरीज' सीजन को पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।प्राइम वीडियो ने भी 25 सितंबर को सोशल मीडिया एकाउंट्स से दूसरे सीजन के प्रमुख किरदारों के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी करके इसकी पुष्टि कर दी। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
2 of 5
मुंबई डायरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई डायरीज के दूसरे सीजन का निर्माण मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने किया है। दूसरे सीजन के पोस्टर्स में सभी कलाकारों के मुंह पानी में डूबे नजर आ रहे हैं, जो दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा रहा है। मुंबई डायरीज के दूसरे सीजन में कोंकणा सेन शर्मा के साथ मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धन्वंतरि, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलवाड़ी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस सीजन में आठ एपिसोड होंगे।
3 of 5
मुंबई डायरीज 26/11
- फोटो : social media
सीरीज की कास्ट को लेकर कोई फेर बदल नहीं किया गया है पहले सीजन की ही पूरी स्टार कास्ट को दूसरे सीजन में दिखाई देगी। मुंबई डायरीज प्राइम वीडियो का चर्चित मेडिकल ड्रामा है, जिसका पहला सीजन 2021 में आया था, जो 26/11 के मुंबई अटैक्स के समय सरकारी अस्पताल में अफरातफरी और डॉक्टर्स के साहस और मरीजों के लिए समर्पण को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुंबई डायरीज, भौकाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना को डॉक्टर्स के नजरिये से पहली बार इस सीरीज में कवर किया गया है।सीरीज की कहानी मुंबई आतंकी हमलों से कुछ घंटे पहले बॉम्बे जनरल अस्पताल से शुरू होती है। मोहित रैना ने डॉ. कौशिक ओबेरॉय का किरदार निभाया है, जो ट्रॉमा विभाग के हेड हैं। इसके लिए उसके मरीज की जान बचाना सब कुछ है। सीरीज में दिखाया गया है कि व्यवस्थाओं की कमी के बाद भी कैसे आतंकी हमले के दौरान डॉ. कौशिक और उनकी टीम लोगों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई डायरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
26/11 के आतंकी हमले की घटना को एक सरकारी अस्पताल के अंदर होने वाले अलग-अलग घटनाक्रमों के साथ दिखाया गया था। इस हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई के अस्पताल को भी निशाना बनाया था। मगर, जांबाज पुलिस वालों ने उसे नाकाम कर दिया। इसके अलावा आतंकी हमलों के दौरान मीडिया का रिपोर्टिंग स्टाइल भी सीरीज में देखने को मिलता है। 8 एपिसोड्स की यह सीरीज की दर्शको को बहुत ज्यादा पसंद आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।