फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं पायल रोहतगी, शो में किया सनसनीखेज खुलासा

Thu, 31 Mar 2022 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 31 Mar 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
payal rohatgi reveals in kangana ranaut lock upp show that she was diagnosed with bipolar disorder
लॉक अप शो - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का शो लॉकअप इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में रोज नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। लोगों का भी इस शो से भरपूर मनोरंजन हो रहा है। हाल ही में एक एपिसोड के दौरान निशा रावल का अलग ही रूप देखने को मिला जब जीशान ने बाइपोलर बीमारी पर मजाक करने की कोशिश की। एक्टर इस गंभीर बीमारी पर मजाक कर रहे थे जिसके बाद निशा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 



 
payal rohatgi reveals in kangana ranaut lock upp show that she was diagnosed with bipolar disorder
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

निशा को क्यों आया गुस्सा?

दरअसल, एक टास्क को जीतने के बाद अजमा फल्लाह से जीशान की नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान एक्टर ने उन्हें कह दिया कि वह उनके साथ दोस्ती नहीं करना चाहता क्योंकि वह बाइपोलर हैं। फिर क्या था, यह सुनते ही निशा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जीशान को फटकार लगा दी। निशा ने कहा कि वह क्लिनिकली बाइपोलर हैं। इस बीमारी के बारे में उन्हें जानना चाहिए। निशा ने कहा, 'अच्छा होगा तुम अपने शब्द को वापस ले लो क्योंकि यह बात बाहर जाएगी तो अच्छा नहीं लगेगा।' इसके बाद जीशान ने तुरंत माफी मांगते हुए अपने शब्द वापस ले लिए।

payal rohatgi reveals in kangana ranaut lock upp show that she was diagnosed with bipolar disorder
लॉक अप शो - फोटो : सोशल मीडिया

निशा को पायल का मिला साथ

इस तकरार के बाद निशा भावुक हो गईं। इस दौरान पायल रोहतगी उन्हें समझाती हुई नजर आईं। पायल निशा को बताती हैं कि उन्हें भी बाइपोलर डिसऑर्डर है। वह उनका दर्द समझ सकती हैं। पायल कहती हैं, 'मुझे पता है कि तुम अभी कैसा महसूस कर रही हो। प्लीज समझो कई बार हमें शांत रहना पड़ता है वरना चीजें बढ़ जाती हैं। जीशान बच्चा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
payal rohatgi reveals in kangana ranaut lock upp show that she was diagnosed with bipolar disorder
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात सुनते ही निशा दोबारा नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि वह बच्चे हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, वह अपनी मां के पास जा सकते हैं। बता दें कि यह शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो को कंगना रणौत होस्ट कर रही है। इस शो में कई विवादित सेलेब्रिटीज को जगह दी गई है। सभी प्रतियोगियों को इसमें कैदी के रूप में पेश किया गया है। यह शो अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed