फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raktanchal Season 2: Mx Player पर रिलीज हो गई 'रक्तांचल 2', इस बार रणनीति नहीं, राजनीति होगी

Fri, 11 Feb 2022 08:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Feb 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
Raktanchal season 2 Release Date And Time On Mx Player Web Series Star Cast Nikitin Dheer Kranti Prakash Jha
रक्तांचल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Raktanchal 2 Release: एमएक्स प्लेयर की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज में से एक रक्तांचल का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। पूर्वांचल की अपराध और सियासत की कहानी को वेब सीरीज 'रक्तांचल' के दूसरे सीजन में दिखाया जाएगा। 'रक्तांचल' के दूसरे सीजन में निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा, माही गिल लीड रोल में हैं। रीतम श्रीवास्तव निर्देशित ‘रक्तांचल’ के दूसरे सीजन के कुल नौ एपीसोड होंगे।  इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं रक्तांचल 2 से जुड़ी हर जानकारी...

Raktanchal season 2 Release Date And Time On Mx Player Web Series Star Cast Nikitin Dheer Kranti Prakash Jha
Raktanchal season 2 - फोटो : Mx player

कब रिलीज होगा-  'रक्तांचल' का दूसरे सीजन रिलीज हो चुका है।
कहां रिलीज होगी- पहले सीजन की तरह इसे भी आप एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए आपके मोबाइल में एमएक्स प्लेयर एप होना जरूरी है। जाहिर है सीरीज मुफ्त में देखे वालों को बीच बीच में विज्ञापन भी देखने होंगे। हां, बिना विज्ञापनों के भी एमएक्स प्लेयर वेब सीरीज दिखाता है, लेकिन उसके लिए पैसे लिए जाते हैं।

Raktanchal season 2 Release Date And Time On Mx Player Web Series Star Cast Nikitin Dheer Kranti Prakash Jha
Raktanchal season 2 - फोटो : Mx player

अपराध कथा ‘रक्तांचल 2’ में निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा, माही गिल, आशीष विद्यार्थी और करण पटेल आदि अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह सीरीज उत्तर प्रदेश में 90 के दशक की शुरुआत में घटी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। उन दिनों उत्तर प्रदेश में अलग अलग राजनीतिक दलों के बीच चल रहे खेल को ये सीरीज काफी सांकेतिक तरीके से दर्शाती है। इसकी पंचलाइन में कहा गया है, ''रणनीति नहीं, राजनीति होगी''। इस वेब सीरीज के दोनों मुख्य किरदार वास्तविक जीवन से लिए गए हैं। इन दोनों ही किरदारों की कहानी बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और माफिया डॉन बृजेश सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raktanchal season 2 Release Date And Time On Mx Player Web Series Star Cast Nikitin Dheer Kranti Prakash Jha
Raktanchal season 2 - फोटो : Mx player
सीरीज की कहानी चार मुख्य पात्रों के हिसाब से आगे बढ़ती है। इसका मुख्य किरदार है रामानंद का और उसके इशारे पर बदला, छल और सत्ता के खेल की पृष्ठभूमि में सेट है वेब सीरीज ‘रक्तांचल 2’। रामानंद राय के रोल में इस सीरीज में आशीष विद्यार्थी हैं। विजय सिंह का रोल क्रांति प्रकाश झा को मिला है और निकितिन धीर दिखेंगे वसीम खान के रोल में। महिला राजनीतिज्ञ सरस्वती देवी का किरदार माही गिल कर रही हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed