बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वह एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने बेयर ग्रिल्स के साथ अपने वाइल्ड एडवेंचर का टीजर जारी किया था और तभी से फैंस उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब 'रणवीर vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
Ranveer VS Wild: बेयर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जानवरों का सामना करते दिखाई देंगे रणवीर सिंह, कल रिलीज होगा ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ जानकारी साझा की है। उन्होंने शो का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह बियर गिल्स के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों किसी गुफा के अंदर हैं और उनके चेहरे पर इंटेंस लुक दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि हमारे साथ बने रहे, इंतजार खत्म हुआ... कल आ रहा है 'रणवीर vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' का ट्रेलर।
इस शो को लेकर फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'शो को देखने के लिए हम काफी एक्साइटेड हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'अब और इंतजार नहीं होता।' फैंस काफी समय से रणवीर को वाइल्ड एडवेंचर करते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगा।
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह 'जयेशभाई जोरदार' फिल्म में नजर आए थे। इसमें उनके साथ शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। इसके अलावा रणवीर 'रॉकी और रानी में की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ और 'सर्कस' में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगे।

कमेंट
कमेंट X