फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Suspense Thrillers: दिल दहला देंगी ये रोमांचक सस्पेंस थ्रिलर्स, ओटीटी पर मचा धमाल

Tue, 19 Oct 2021 09:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 19 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
ray to delhi crimes these are five most entertaining suspense thriller on ott platform
रे, स्पेशल ऑप्स, हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुरारी डेथ्स - फोटो : Social Media

ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के समय में मनोरंजन का मुख्य साधन बन चुका है। कोरोना वायरस जैसी महामारी के बाद ओटीटी ने अपनी एक अलग जगह बनाई। लंबे समय तक सिनेमाघर बंद होने का पूरा फायदा ओटीटी को मिला।  सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार सहित कई बड़े सितारे ऐसे हैं जिन्होंने सिनेमाघर बंद होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्मों को रिलीज किया। सिनेमाघर आज भले ही खुल गए हैं पर अधिकतर लोग आज भी ओटीटी पर ही फिल्में और सीरीज देखने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।



हर तरह से ओटीटी कर रहा है एंटरटेन

ओटीटी प्लेटफॉर्म की पकड़ दुनियाभर में मजबूत हो रही है। नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, एमएक्स प्लेयर, ऑल्ट बालाजी जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाकर आप आराम से अलग-अलग शैलियों की कहानियों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप रोमांच और सस्पेंस देखने के शौकीन हैं तो आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसी वेब सीरीज और ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका दिल दहला देगा तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

ray to delhi crimes these are five most entertaining suspense thriller on ott platform
स्पेशल ऑप्स - फोटो : Hotstar

स्पेशल ऑप्स

हॉटस्टार की पहली जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। इसका पहला सीजन ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सीरीज की कहानी रॉ (RAW) अधिकारी हिम्मत सिंह और उनके 19 साल की खोज पर आधारित है जिसे कोई भी नहीं मानता है। के॰के॰ मेनन इसमें मुख्य किरदार हिम्मत सिंह की भूमिका निभा रहे हैं जो कई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड की तलाश में टास्क फोर्स का नेतृत्व करते हैं।  

ray to delhi crimes these are five most entertaining suspense thriller on ott platform
रे - फोटो : Netflix

रे

फिल्ममेकर सत्यजीत रे के काम को ट्रिब्यूट देने का इससे अच्छा तरीका कुछ और हो ही नहीं सकता। निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी, अभिषेक चौबे, वसन बाला ने चार शॉर्ट कहानियों, स्पॉटलाइट, बहुरूपी, बिपिन चौधरी स्मृतिभ्रम और बरीन भौमिक की बीमारी को स्क्रीन पर लाने की जिम्मेदारी उठाई है। इन सभी फिल्मों में हर चीज जो खुद को एक-दूसरे से जोड़ती हैं वो है खुद की पहचान को तलाशना। 'रे' एक एंथोलॉजी है जिनमें ऐसे पुरुष पात्रों को बुना गया है, जो मुखौटे के पीछे हैं। संपूर्णता को पाने की कोशिश के बीच यहां अहंकार, ईष्या, विश्वासघात से जूझते नायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ray to delhi crimes these are five most entertaining suspense thriller on ott platform
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली क्राइम

यह कहानी भारत में एक क्रूर सामूहिक बलात्कार-निर्भया कांड के बारे में वास्तविक जीवन की जांच पर आधारित है। इस सीरीज में शैफाली शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है और उनकी इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। यह कहानी अपराध को अंजाम देने वाले पुरुषों की खोज में दिल्ली पुलिस की जांच के इर्द-गिर्द घूमती हैं।

विज्ञापन
ray to delhi crimes these are five most entertaining suspense thriller on ott platform
मुंबई डायरीज 26/11 - फोटो : social media

मुंबई डायरीज 26/11

मुंबई डायरीज एक मेडिकल थ्रिलर है जो एक अस्पताल के इमरजेंसी रूम में सेट है। यह सीरीज मुंबई में घटी 26/11 की दिल दहला देने वाली घटना पर आधारित है। इस सीरीज में जीवन बचाने और दूसरों को स्वस्थ्य करने की इस लड़ाई में, स्वास्थ्यकर्मी सबसे ज्यादा टूटे दिखाए गए हैं। इस सीरीज को देखने के बाद आपकी आंखो से भी आंसू निकल जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed