{"_id":"62b5ae17dec4f30ea9755894","slug":"rowan-atkinson-comedy-web-series-man-vs-bee-available-on-ott-platform-netflix","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Man vs Bee: कॉमेडी सीरीज 'मैन बर्सेज बी' रिलीज, इंसान-मधुमक्खी की जंग देख हो जाएंगे लोटपोट","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Man vs Bee: कॉमेडी सीरीज 'मैन बर्सेज बी' रिलीज, इंसान-मधुमक्खी की जंग देख हो जाएंगे लोटपोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मैन वर्सेस बी
- फोटो : insta-netflix_in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी जॉनर के आइकन कहे जाने वाला रोवन एटकिंसन अपने दर्शकों के लिए एक बार फिर से हंसी का डबल डोज लेकर हाजिर हो गए हैं। मिस्टर बीन बनकर बिना किसी डायलॉग से सिर्फ अपने हावभाव से जमकर हंसाने वाले रोवन एटकिंसन कॉमेडी सीरीज 'मैन वर्सेस बी' से सबका मनोरंजन करने वाले हैं। इस बार उनके और मधुमक्खी के बीच घमासान देखने को मिलने वाला है। ये सीरीज आपको कॉमेडी का डबल डोज देने का वादा करती है। अगर आप कॉमेडी जॉनर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो ये सीरिज आपके लिए अच्छा विकल्प है।
Trending Videos
2 of 4
मैन वर्सेस बी
- फोटो : Netflix
सीरीज के कुल 10 एपिसोड
'मैन वर्सेस बी' के पूरे शो में मधुमक्खी पैसों के लिए दौड़ लगवाती नजर आएगी, हां ये सुनकर हैरानी होगी न, लेकिन इस सीरीज में आपको एक इंसान और मधुमक्खी के बीच जबरदस्त रस्साकशी देखने को मिलेगी, जो आपको हंसाते हंसाते लोट पोट कर देगी। जानकारी के मुताबिक, इस सीरीज के 10 एपिसोड होंगे और प्रत्येक सिर्फ दस मिनट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मैन वर्सेस बी
- फोटो : insta-Netflix
नेटफिल्क्स पर देख सकते हैं 'मैन वर्सेस बी'
जिस तरह हर शुक्रवार को बड़े पर्दे पर फिल्में रिलीज होती हैं, आजकल ओटीटी प्लेटफार्म पर भी हर शुक्रवार को कुछ न कुछ नया आता ही रहता है। 'मैन वर्सेस बी' आज यानी 24 जून को नेटफिल्क्स पर रिलीज हो चुकी है। नेटफ्लिक्स के ऑफिशयल अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई है।
4 of 4
मैन वर्सेस बी
- फोटो : insta-netflix_in
ब्रिटिश टेलीविजन कॉमेडी सीरीज है 'मैन वर्सेस बी'
'मैन वर्सेस बी' एक टेलीविजन ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज है, जिसे एटकिंसन और विलियम डेविस द्वारा बनाया और लिखा गया है। डेविड केर द्वारा निर्देशित इस सीरीज में एटकिंसन, जिंग लुसी, क्लाउडी ब्लैकली, टॉम बेसडेन, जूलियन रिइंड-टुट, ग्रेग मैकहुग और इंडिया फाउलर ने अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X