{"_id":"6242bced50aa7010e013caf2","slug":"rrr-movie-star-cast-ott-release-date-netflix-zee5-how-to-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR OTT Release: ओटीटी पर जल्द देख पाएंगे राजामौली की फिल्म RRR, यहां पाइए पूरी जानकारी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
RRR OTT Release: ओटीटी पर जल्द देख पाएंगे राजामौली की फिल्म RRR, यहां पाइए पूरी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Mar 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
RRR
- फोटो : Twitter-@RRR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाघरों में राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज हो गई। ‘आरआरआर’ ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा तीन दिन में करीब करीब छू लिया था। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन अहम भूमिकाओं में हैं। कुछ दर्शक तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही जाकर देख रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो आरआरआर के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं।
2 of 4
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर बनाई गई है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म को फैंस काफी शानदार रिस्पॉन्स दे रहे हैं। रामचरण और एनटीआर के फैंस के लिए यह फिल्म ट्रीट है। फिल्म में दोनों ने एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दी है।
3 of 4
netflix
- फोटो : Netflix
जी 5 और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म जी5 और नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि थियेटर रिलीज के 8 हफ्ते बाद इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। हिंदी में आरआरआर नेटफ्लिक्स पर और बाकी भारतीय भाषाओं जैसे तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ में जी 5 पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
RRR Poster
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
550 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म ‘आरआरआर’ अब तक 500 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, सुपरहिट का दर्जा पाने के लिए इसे 1100 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। तेलुगू संस्करण के साथ साथ फिल्म ‘आरआरआर’ के हिंदी संस्करण के कलेक्शन में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ने करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।