कंगना रणौत का शो ‘लॉक अप’ शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहा है। शो जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, अत्याचारी खेल का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। सारे कंटेस्टेंट अब अपने गेम पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें आखिरी जजमेंट डे पर कंगना पायल और सायशा शिंदे से अपने सीक्रेट रिवील करने के लिए कहती हैं। इस दौरान पायल और सायशा अपने राज से पर्दा उठाती हैं, जिसे सुनकर सब हैरान रह जाते हैं।
Lock Upp: आखिरी जजमेंड डे पर पायल और सायशा ने उठाया अपने राज से पर्दा, एक तो कर चुकी हैं आत्महत्या की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें कंगना आखिरी जजमेंट डे के दौरान पायल और सायशा को खुद को सुरक्षित करने का आखिरी मौका देती हैं। ऐसे में पहले सायशा अपना सीक्रेट शेयर करते हुए बताती हैं, कि एक बार वह अपने फेवरेट इंडियन डिजाइनर के से मिली थीं। डिजाइनर ने उन्हें अपने होटल रूम में बुलाया, जहां दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। ऐसा डिजाइनर ने सायशा ही नहीं सात और लड़कों के साथ भी किया था।
पायल रोहतगी भी प्रोमो में अपना राज साझा करती नजर आ रही हैं, जिससे पता चलता है कि वह अपने जीवन में खराब रिश्ते के बाद आत्महत्या करने के बारे में सोचती थी। पायल ने कहा कि मेरा एक रिलेशनशिप था, जो मेरे निजी जीवन में बहुत हानिकारक था। मैं शराब का आदि हो गई थी। मैं 48 घंटे शराब पीती और दवाओं के सहारे पर रहती। उस दौरान मैं आत्महत्या करने की कोशिश की। मैं उससे कहती थी कि मुझे तुम्हारी जरूरत है, प्लीज वापस आ जाओ, मुझे नर्वस ब्रेकडाउन हो रहा है। मैं अपनी जान से हाथ नहीं धोना चाहती हूं।
'लॉक अप' में सायशा और पायल के अलावा मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा, शिवम वर्मा, प्रिंस नरूला, आजमा फल्लाह और पूनम पांडे मौजूद हैं। अगले हफ्ते शो का फिनाले होनी की उम्मीद है। बता दें कि हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने भी मुनव्वर फारूकी को लेकर अपनी फीलिंग शेयर की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि मुनव्वर शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता हैं।