फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farzi: अब ओटीटी पर भी हो गई स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत, 'फर्जी' का 'द फैमिली मैन' से निकला तगड़ा कनेक्शन!

Fri, 10 Feb 2023 06:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 10 Feb 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor farzi and manoj bajpayee the family man connection raj and dk create own spy universe on ott
फर्जी, द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर वेब सीरीज फर्जी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज का ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद आया था, जिसके बाद लोगों को सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। आज यह वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है और ट्विटर पर फर्जी का ट्रेंड होना इस बात की गवाही है कि फैंस को यह सीरीज बेहद पसंद आई है। लोग इसे बिंज वॉच कर रहे हैं। फर्जी में शाहिद कपूर ने अपने ओटीटी डेब्यू से एकदम धमाल मचा दिया है। फर्जी के डायरेक्टर रॉक एंड डीके हैं, जिन्होंने मनोज बायपेयी स्टारर वेब शो द फैमिली मैन बनाया था। 

shahid kapoor farzi and manoj bajpayee the family man connection raj and dk create own spy universe on ott
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में इन दिनों कॉप यूनिवर्स से लेकर स्पाई यूनिवर्स तक क्रॉसओवर का दौर चल रहा है। अब फर्जी और द फैमिली मैन के डायरेक्टर सेम हैं, ऐसे में ये सोशल मीडिया पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह दोनों एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं। अगर वाकई ऐसा है तो यह काफी दिलचस्प होने वाला है। सोशल मीडिया पर फर्जी देखने के बाद लोगों ने इसका और द फैमिली मैन का तगड़ा कनेक्शन जोड़ा है। आगे की कहानी में आपको स्पॉइलर मिल सकता है, इसलिए बाकी की स्टोरी अपने रिस्क पर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ की मौत के दो साल बाद बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं शहनाज, फैंस बोले- सिडनाज ही बेस्ट था

shahid kapoor farzi and manoj bajpayee the family man connection raj and dk create own spy universe on ott
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

नकली फर्जी ट्रेलर देखने के बाद जब लोगों ने असली फर्जी का ट्रेलर देखा तो उनको इस सीरीज को देखने के काफी एक्साइटमेंट था। शुक्रवार की शाम जब यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई तो लोगों ने इसे देखना शुरू किया और रिव्यू देना चालू किया। सीरीज लोगों को बेहद पसंद आई, साथ ही फैंस ने इसमें द फैमिली मैन का तगड़ा कनेक्शन भी दिखाया है, जो इस बात की गवाही हैं कि फर्जी और द फैमिली मैन एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor farzi and manoj bajpayee the family man connection raj and dk create own spy universe on ott
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

द फैमिली मैन 2 वाले चेल्लम सर याद हैं आपको... जो श्रीकांत तिवारी को फोन पर सारी खूफिया जानकारी देते थे। ध्यान आया न...अब चेल्लम सर फर्जी में भी नजर आए हैं। दरअसल शाहिद कपूर और जाली नोट बनाने वाले माफिया के पुर्जे ढीले करने निकले विजय सेतुपति को केस के सिलसिले में एक बड़ा हिंट, एक फोन कॉल पर मिलता है,और यह कॉल होता है चेल्लम सर का। चेल्लम सर फर्जी में विजय सेतुपति यानि माइकल की मदद करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
shahid kapoor farzi and manoj bajpayee the family man connection raj and dk create own spy universe on ott
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

ये तो था एक हिंट, दूसरा हिंट ये है कि केस सॉल्व करने निकला माइकल एक सीन में बिल्डिंग के बाहर खड़े कुछ लोगों से किसी 'तिवारी' नाम के आदमी के बारे में पूछताछ करता दिखता है। तिवारी यानि द फैमिली मैन वाले श्रीकांत तिवारी (मनोज बायपेयी)। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे? वो ऐसे कि 'फर्जी' में आगे एक सीन है जहां माइकल फोन पर तिवारी से बात कर रहा है। और आप सिनेमा के कीड़ा हो ही नहीं सकते अगर आपने फोन पर उधर से आ रही मनोज बायपेयी की आवाज को नहीं पहचाना तो। इन इशारों के बाद यह साफ हो गया है कि ये दोनों शो एक ही यूनिवर्स के हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed