फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 10 Indian Web Series: सुपरहिट हैं ये 10 इंडियन वेब सीरीज, लॉकडाउन में खूब करेंगी आपका मनोरंजन

Fri, 29 May 2020 07:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 29 May 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
Top 10 Indian web series you should watch watch during lockdown
वेब सीरीज - फोटो : Social Media

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से अभी कितना लंबे समय तक लॉकडाउन लागू रहेगा इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मुंबई में शूटिंग बंद होने के वजह से इन दिनों टीवी पर पुराने सीरियल दिखाए जा रहे हैं। हालाकि ये आज के दौर में भी ये लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं लेकिन इसकी भी एक समय सीमा है। 2-3 घंटे में बाद आप फिर से बोर होने लगते हैं। तो आपकी इस बोरियत का इलाज आपके पास ही है। हम आपको एक छोटा सा रास्ता बताते हैं और इसके लिए आपको बस अपना मोबाइल उठाने की ही जरूरत है। आज हम आपको 10 ऐसी वेब सीरीज बता रहे हैं जो लंबी तो हैं ही लेकिन आपकी बोरियत दूर करने के लिए बिलकुल परफैक्ट हैं और इसे आप अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।

Top 10 Indian web series you should watch watch during lockdown
कोटा फैक्ट्री - फोटो : social media

कोटा फैक्ट्री
इस लिस्ट में पहला नाम है वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री का। छात्र की जिंदगी पर बनी ये वेब सीरीज इस समय में देखना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस वेब सीरीज में आपको इमोशन, कॉमेडी ड्रामा देखने को मिलेगा। इसी के साथ एक स्टूडेंट की लाइफ में कितने उतार-चढ़ाव आते हैं और किन परिस्थितियों से वो गुजरता है ये सब इसमें बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। ये वेब सीरीज आप 'टीवीएफ प्ले' पर देख सकते हैं।

Top 10 Indian web series you should watch watch during lockdown
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया

परमानेंट रूममेट्स
सुमित व्यास और निधि सिंह अभिनीत वेब सीरीज परमानेंट रूममेट्स ऐसी वेब सीरीज है जिसे कभी भी देखा जा सकता है। इस वेब सीरीज से आप कभी बोर नहीं हो सकते। इसके बाद से ही भारत में वेब सीरीज का चलन शुरू हुआ था। आप इस वेब सीरीज को 'टीवीएफ प्ले' पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Indian web series you should watch watch during lockdown
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

सेक्रेड गेम्स
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत इस वेब सीरीज ने आते ही वेब सीरीज की दुनिया में धूम मचा दी थी। इस वेब सीरीज की दूसरा सीजन भी आ चुका है। हालांकि ये वेब सीरीज गालियों से भी भरपूर है लेकिन फिर भी अगर आपको इससे कोई दिक्कत ना हो तो ये इस समय के लिहाज से शानदार है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Top 10 Indian web series you should watch watch during lockdown
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द फैमिली मैन
किसी भी विदेशी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज को टक्कर दे सकती है द फैमिली मैन। यह वेब सीरीज एक मध्यमवर्गीय परिवार के उस शख्स के बारे में हैं, जो रहस्यमयी तरीके से एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाता है। वह आतंकरोधी दस्ते का सदस्य है। उसका काम अपने राष्ट्र को आतंक से सुरक्षित रखना है। वह राष्ट्र को सुरक्षित रखने के साथ, अपने परिवार को भी उसी तरह से जोखिमों से बचाता है। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की बनाई इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इसमें मनोज बाजपेयी, प्रियमणि, शारिब हाशमी और श्रीकांत तिवारी आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed