फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Heist Web Series: क्राइम थ्रिलर देखने का है शौक तो ये टॉप 5 सीरीज, दिमाग घुमाकर रख देंगी

Mon, 17 Jan 2022 10:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Heist Web Series netflix prime video disney hotstar
Top 5 Heist Series - फोटो : insta

मौजूदा समय में अगर बात मनोरंजन की हो तो लोगों के दिमाग में ओटीटी प्लेटफार्म का नाम ही आता है, क्योंकि दर्शकों को ओटीटी पर एक से बढ़कर एक नई और एंटरटेनिंग कहानियां देखने को मिल जाती है। आज के टाइम में ओटीटी प्लेटफार्म सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, ओटीटी प्लेटफार्म पर लव एंगल से लेकर एक्शन थ्रिलर और क्राइम थ्रिलर तक हर तरह की फिल्में, शोज और बेव सीरीज मौजूद हैं। अगर आप क्राइम थ्रिलर शो देखने के शौकीन हैं तो ओटीटी प्लेटफार्म पर ऐसे 5 टॉप शो हैं जो आपके लिए देंगे मनोरंजन का डबल डोज।

Top 5 Heist Web Series netflix prime video disney hotstar
मनी हाइस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मनी हाइस्ट
मनी हाइस्ट एक स्पैनिश क्राइम रनिंग सीरिज है। इसे ओटीटी प्लेटफार्म फ्लिक्स पर देखा जा सकता है। नेटफ्लिक्स पर ये अब तक की सबसे ज्यादा पॉपुलर सीरीज में से एक है। ये बेव सीरीज मिसफिट कॉन आर्टिस्ट के एक गैंग पर आधारित है जो 'प्रोफेसर' के मार्गदर्शन में स्पेन के बड़े बैंक्स को लूटने का काम करते हैं। इसी सीरीज के अब तक इसके हर सीजन ने धमाल मचाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix US (@netflix)

Top 5 Heist Web Series netflix prime video disney hotstar
हैटन गार्डन - फोटो : screen shot
हैटन गार्डन
इस शो की कहानी एक प्रोफेशनल चोर मिकी ओनील के इर्द गिर्द घूमती है। इस शो की कहानी एक सच्ची कहानी पर आधारित है। अगर आप क्राइम शो देखने के शौकीन हैं तो आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। ये सीरीज सिर्फ चार एपिसोड की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Heist Web Series netflix prime video disney hotstar
the kill point - फोटो : insta/frankgrillogermanfan

द किल पॉइंट-
ये वेब सीरीज एक बैंक रॉबरी की ऊपर आधारित है। शो में एक शख्स अपनी टीम के साथ बैंक रॉबरी की प्लानिंग करता हैं और इस दौरान लॉ एनफोर्समेंट की टीम उनपर हमला कर देती है। ये कहानी इसी घटना के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ये आपके लिए एक अच्छी सीरीज साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Top 5 Heist Web Series netflix prime video disney hotstar
The Great Heist - फोटो : इंस्टाग्राम/drvizyon
द ग्रेट हाइस्ट-
ये सीरीज भी सच्ची घटना पर आधारित है। ग्रेट हाइस्ट सीरीज साल 1994 में हुई 33 मिलियन अमेरिकन डॉलर की लूट की घटना पर आधारित है। इस बेव सीरिज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed