अगर आपने इस वीकेंड कहीं बाहर जाने का प्लान बनाया था और किसी वजह से आपके प्लान पर पानी फिर गया तो चिंता की कोई बात नहीं है। घर बैठे ही आप अपने वीकेंड को भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है बस इन पांच वेब सीरीज को देखकर निपटा देना है। यकीन मानिए इन्हें देखने के बाद आप सोमवार की सारी टेंशन भूल जाएंगे। इस लिस्ट में कॉमेडी से लेकर सस्पेंस तक हर फ्लेवर मिलेगा और आप स्क्रीन से दूर नहीं जा पाएंगे।
What to Watch on Weekend: वीकेंड पर नहीं बना बाहर जाने का प्लान, घर बैठे ही इन पांच वेब सीरीज को देखकर करें मनोरंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योर ऑनर (Your Honor Sonyliv)
ई. निवास के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज योर ऑनर में अभिनेता जिमी शेरगिल, गुलशन ग्रोवर, माही गिल, ऋचा पलोड और जीशान कादरी अहम किरदारों में हैं। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। इसमें पुलिस, प्रशासन, जूडिशरी सिस्टम की अंदरूनी लड़ाई को बहुत एन्टरटेनिंग अंदाज में दिखाया गया है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है।
द क्राउन (The Crown Netflix)
इस सीरीज में ओलिविया कोलेमन, क्वीन एलिजाबेथ 2 के रोल में नजर आ रही हैं। इस शो में क्वीन के साम्राज्य के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इस शो ने एमी अवॉर्ड्स 2021 में बेस्ट ड्रामा सीरीज, बेस्ट एक्टर (ड्रामा) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर जैसे प्रमुख अवॉर्ड्स जीते थे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
सिक्स (Six Disney+ Hotstar)
वेब सीरीज सिक्स आप 30 मिनट में ही खत्म कर देंगे। यह वेब सीरीज मर्डर मिस्ट्री पर बनाई गई है। इसमें मंदिरा बेदी को अमीर व्यवसायी कशिश सुरा की मर्डर मिस्ट्री सुलझानी है। इसे आप डिज्नी +हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
डिकपल्ड (Decoupled Netflix)
मनु जोसेफ द्वारा निर्मित और लिखित और हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित, 'डिकपल्ड' एक शहरी भारतीय जोड़े के जीवन पर आधारित है। इसमें सुरवीन चावला और आर माधवन ने काम किया है। सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।