फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Horror Movies: नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं 5 सबसे डरावनी फिल्में, जिन्हें देख उड़ जाएगी रातों की नींद

Thu, 02 Dec 2021 11:46 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 02 Dec 2021 11:46 AM IST
Top Horror Movies: 5 scariest movies on Netflix, which will give you sleepless nights
नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे डरावनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

भूत, प्रेत, आत्माओं की दुनिया को बयां करती फिल्मों को देखना एक दर्शक वर्ग को बेहद पसंद हैं। ऐसी कई फिल्में आई और गईं जो सत्य घटना पर आधारित होने के साथ काल्पनिक कहानियों से लोगों को डरा गईं। इन फिल्मों को देखकर लोगों के शरीर में सिहरन पैदा हो गई। आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे देखकर सिर्फ आपकी आंखों से नींद ही नहीं उड़ेगी, बल्कि आपको हर पल आपके आस पास किसी के होने का अहसास भी होने लगेगा। ये फिल्में आपने दिलों दिमाग में डर पैदा कर देंगी। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

Top Horror Movies: 5 scariest movies on Netflix, which will give you sleepless nights
द नन  - फोटो : सोशल मीडिया

द नन 
इतिहास में भी भूत-प्रेतों से जुड़ी ऐसी कई घटनाएं हैं, जो आज भी लोगों को आज भी डरा देती हैं। ऐसी ही घटना पर बनी है 'द नन'। कहा जाता है फिल्म 'द नन' एक चर्च की भुतहा नन पर बनी फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक नन के अंदर वलाक नाम की एक बेहद शक्तिशाली और खतरनाक प्रेत आत्मा प्रवेश कर जाती है। जिसके बाद शुरू होता है डर और मौत का तांडव।

Top Horror Movies: 5 scariest movies on Netflix, which will give you sleepless nights
द एविल डेड - फोटो : सोशल मीडिया
द एविल डेड
द एविल डेड, 5 कॉलेज स्टूडेंट पर आधारित फिल्म है। जो एडवेंचर के लिए जंगल के एक केबिन में पहुंचते हैं, जहां उन्हें एक बुक ऑफ डेड मिलती है। इस किताब के रहस्य से अनजान पांचो स्टूडेंट इसे पढ़कर आत्माओं को जगा देते हैं।
विज्ञापन
Top Horror Movies: 5 scariest movies on Netflix, which will give you sleepless nights
अंडर द शैडो - फोटो : सोशल मीडिया

अंडर द शैडो
यह फिल्म शिदेह नाम की एक महिला और उसके परिवार पर आधारित है। 1980 में हुई ईरान-इराक वॉर के दौरान शिदेह के पति परिवार छोड़कर जंग लड़ने चले जाते हैं। ऐसे में शिदेह अपनी बेटी डोरसा के साथ घर में अकेले रहती है। एक दिन उसे पता चलता है कि उनकी बेटी भूतों के साए में है। फिल्म में एक मां अपनी बेटी को भूतों के साए से बचाने के लिए क्या क्या करती है वह फिल्म देखने लायक है।

Top Horror Movies: 5 scariest movies on Netflix, which will give you sleepless nights
द ब्लैककोट्स डॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
द ब्लैककोट्स डॉटर
ये फिल्म एक स्कूल स्टूडेंट की कहानी है, जो एक आइसोलेटेड स्कूल में पहुंचती हैं। इस दौरान वहां उनके साथ डरावनी घटनाएं घटती हैं। फिल्म के अंत तक लोगों को डर का सामना करना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed