{"_id":"622854550b658143fb09b3a1","slug":"web-series-jaideep-ahlawat-and-zeeshan-ayyub-on-second-season-of-tandav-and-patal-lok","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Web Series: हाथीराम और शिवा फिर से तांडव करने को बेकरार, लेकिन 'पाताल लोक' और 'तांडव' के दूसरे सीजन में यहां फंसा पेंच","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Web Series: हाथीराम और शिवा फिर से तांडव करने को बेकरार, लेकिन 'पाताल लोक' और 'तांडव' के दूसरे सीजन में यहां फंसा पेंच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जयदीप अहलावत और जीशान अयूब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों ऑडियंस फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज देखना पसंद करती है। लोगों में वेब सीरीज देखने का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को अपनी पसंदीदा वेब सीरीज के दूसरे सीजन आने का भी इंतजार रहता है। हाल ही में जयदीप अहलावत और जीशान अयूब ने अपनी वेब सीरीज ‘ब्लडी ब्रदर्स’ के प्रमोशन के दौरान ‘पाताल लोक’ और ‘तांडव’ के दूसरे सीजन के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अहलावत और अयूब तांडव करने को बरकरार हैं, लेकिन दोनों ही सीरीज के दूसरे सीजन आने में पेंच फंस गया।
2 of 6
पाताल लोक
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में आई ‘पाताल लोक’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस वेब सीरीज में जयदीप अहलावत ने हाथीरम चौधरी का किरदार निभाया था, जो एक पुलिस ऑफिसर होता है। दर्शक काफी समय से इस सीरीज के दूसरे सीजन के आने का इंतजार कर रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में जयदीप अहलावत ने सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर कहा कि 'पाताल लोक' की वापसी से मुझे खुशी होगी।
3 of 6
जयदीप अहलावत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अहलावत ने कहा कि यह पहला शो था, जो पहले लॉकडाउन में आया और लोगों को काफी पसंद आया। इस सीरीज ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया था। हालांकि ‘पालात लोक 2’ के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। केवल मेकर्स ही इसका जवाब दे सकते हैं कि दूसरा सीजन कब आने वाला है। मैं चाहता हूं कि इसका दूसरा सीजन जल्द शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तांडव
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर, डिंपल कपाड़िया, जीशान अयूब, कृतिका कामरा, अनूप सोनी, सारा जेन डायस और गौहर खान स्टारर ‘तांडव’ अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ था। इस सीरीज को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। एक इंटरव्यू में जब जीशान अयूब से पूछा गया कि क्या ‘तांडव 2’ की शूटिंग शुरू हो गई, तो उन्होंने कहा, नहीं अभी नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
जीशान अयूब
- फोटो : सोशल मीडिया
अयूब ने कहा कि अली अब्बास अभी किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। मुझे ‘तांडव’ के नए सीजन में पूरी कास्ट के साथ वापस आकर बहुत खुशी होगी, लेकिन अभी तक दूसरे सीजन के बारे में कोई जानकारी नहीं है और ना ही कुछ सुना है। दूसरा सीजन कब आएगा इसका जवाब निर्माता ही दे सकते हैं। उम्मीद है जल्द दूसरा सीजन आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।