फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yeh Kaali Kaali Ankhein Season 3: जल्द रिलीज होगा 'ये काली काली आंखें' का सीजन 3, कहानी में आएंगे कई ट्विस्ट

Wed, 11 Dec 2024 12:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Dec 2024 12:11 PM IST
सार

'ये काली काली आंखे' सीरीज जल्द अपने तीसरे सीजन के साथ ओटीटी पर वापसी करने जा रही है। मेकर्स ने सीरीज को लेकर बड़ी घोषणा की है।

विज्ञापन
Yeh Kaali Kaali Aankhein Season 3 will be released soon these twists will come between Vikrant Purva Shikha
ये काली काली आंखें सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये 'काली काली आंखें' सीरीज जल्द अपने तीसरे सीजन के साथ ओटीटी पर वापसी करने वाली है। ये सीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज भी बनी। साथ ही टॉप 10 सीरीज में ट्रेंड करती रही। इस सीरीज के पहले और दूसरे सीजन को फैंस ने बहुत पसंद किया, इसके बाद मेकर्स ने तीसरे सीजन की रिलीज को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। 
Yeh Kaali Kaali Aankhein Season 3 will be released soon these twists will come between Vikrant Purva Shikha
ये काली काली आंखें सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे सीजन में देखें और भी ट्विस्ट
इस सीरीज के निर्देशक सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने सीजन 3 को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने बताया कि अगले सीजन में विक्रांत, पूर्वा और शिखा के रिश्ते के ट्विस्ट को दिखाया जाएगा। सीजन 2 जहां खत्म हुआ वहीं से तीसरे सीजन की शुरुआत की जानी है। इस सीरीज में पूर्वा की जिंदगी के भूतकाल को भी दिखाया जाएगा। इस सीरीज में बहुत सारे ट्विस्ट आ सकते हैं। सीरीज में विक्रांत, शिखा, गुरु, जलन और अखिल की जिंदगी में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
Yeh Kaali Kaali Aankhein Season 3 will be released soon these twists will come between Vikrant Purva Shikha
ये काली काली आंखें सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यहां देखे 'ये काली काली आंखें' का तीसरा सीजन
'ये काली काली आंखें' सीरीज का तीसरा सीजन जल्द नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। सीरीज के पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों ने प्यार दिया, इसके बाद निर्देशक ने तीसरे सीजन के रिलीज को लेकर घोषणा की। इस सीरीज में ट्विस्ट-टर्न, एक्शन, ड्रामा और बेहतरीन गाने भी शामिल किए जाएंगे। मेकर्स का मानना है कि दूसरे सीजन की रिलीज के बाद भी पहले सीजन को फैंस देख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Kaali Kaali Aankhein Season 3 will be released soon these twists will come between Vikrant Purva Shikha
ये काली काली आंखें सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शो में दिखे ये सितारे
इस शो में पूर्वा (आंचल सिंह), विक्रांत (ताहिर राज भसीन) और शिखा (श्वेता त्रिपाठी) तीनों ने अपने जटिल रिश्तों, जुनूनी प्यार को इस सीरीज के जरिए दिखाया है। इस शो की कास्ट और कहानी को फैंस ने बहुत प्या दिया।  सीरीज की सक्सेस से इसके कलाकार भी काफी खुश हैं। इस कहानी के दूसरे सीजन में ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह और श्वेता त्रिपाठी के साथ गुरमीत चौधरी भी दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed