{"_id":"67584a79a29d43f5990c2c33","slug":"mismatched-season-3-actor-rohit-saraf-female-fans-show-love-at-event-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit Saraf: फीमेल फैंस का प्यार देखकर हैरान हो गए रोहित सराफ, मिसमैच सीजन 3 में आएंगे नजर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Rohit Saraf: फीमेल फैंस का प्यार देखकर हैरान हो गए रोहित सराफ, मिसमैच सीजन 3 में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 10 Dec 2024 08:15 PM IST
सार
इन दिनों एक्टर रोहित सराफ अपनी नई वेब सीरीज मिसमैच सीजन 3 का प्रमोशन कर रहे हैं। एक इंवेट में उनकी फीमेल फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया। जिसे देखकर रोहित भी हैरान हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
रोहित सराफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित सराफ फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स में अभिनय कर चुके हैं। इन दिनों यह एक्टर अपनी आने वाली वेब सीरीज मिसमैच को लेकर चर्चा में है। हाल ही में अपने शो के प्रमोशन इवेंट में राेहित सराफ नजर आए। इवेंट के बाद उन्हें उनकी कुछ फीमेल फैंस ने घेर लिया।
2 of 5
रोहित सराफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
गुलाबों से भर दिया हाथ
जैसे ही रोहित सराफ इवेंट से बाहर निकले तो उनकी कई सारी फीमेल फैंस उनके आसपास जमा हो गईं। एक-एक करके सभी ने रोहित को गुलाब के फूल देना शुरू कर दिया। यह देखकर रोहित पहले तो मुस्कुराए, फिर वह शरमाने भी लगे। अपनी फैंस का इतना प्यार पाकर, रोहित काफी खुश भी नजर आए।
3 of 5
रोहित-प्राजक्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
मिसमैच सीरीज से हुए पॉपुलर
रोहित की यह फैन फॉलोइंग उनकी सीरीज मिसमैच के कारण ही है। यंग लड़कियों को यह सीरीज बहुत पसंद आई थी। जिसके बाद से ही रोहित की पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी। वह सीरीज में एक लवर बॉय के रोल में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीरीज मिसमैच
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब आएगा मिसमैच का सीजन 3
जल्द ही मिसमैच 3 का प्रीमियर भी होगा। इसमें रोहित सराफ के साथ प्राजक्ता कोहली भी नजर आएंगी। वह एक्ट्रेस बनने से पहले एक फेमस यूट्यूबर रही हैं। इस सीरीज में रोहित और प्राजक्ता की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। नए सीजन में भी दर्शकों को इनके बीच अच्छी केमिस्ट्री नजर आएगी। असल जिंदगी में प्राजक्ता और रोहित सराफ अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित-वरुण
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी-वरुण के साथ फिल्म करेंगे
रोहित सराफ सिर्फ वेब सीरीज में ही व्यस्त नहीं हैं। वह वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर एक फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का हिस्सा बनकर रोहित भी काफी खुश हैं। पहले भी वह कुछ बड़ी फिल्मों में छोटे लेकिन अहम रोल निभा चुके हैं। रोहित ने कई बड़े कलाकारों के साथ पर्दे पर अभिनय किया है और खुद को बतौर एक्टर निखारा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।