Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
World Cancer Day 2025 these bollywood star fight and win over serious disease sonali bendre sanjay dutt
{"_id":"67a1b9ca1e7d1c62a701e48d","slug":"world-cancer-day-2025-these-bollywood-star-fight-and-win-over-serious-disease-sonali-bendre-sanjay-dutt-2025-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cancer Day 2025: इन सितारों ने जानलेवा बीमारी के आगे नहीं टेके घुटने, अब लोगों के लिए बने मिसाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
World Cancer Day 2025: इन सितारों ने जानलेवा बीमारी के आगे नहीं टेके घुटने, अब लोगों के लिए बने मिसाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:25 PM IST
सार
World Cancer Day 2025: आज विश्व कैंसर दिवस है। इस अवसर पर हम बॉलीवुड की उन हस्तियों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने इस गंभीर बीमारी से जंग जीती है। यह सितारें लोगों को इसके प्रति लगातार जागरूक करते रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
इन सितारों ने जीती कैंसर से जंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज दुनियाभर में विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। यह हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरुकता बढ़ाने, रोकथाम और इलाज के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता है। पिछले कुछ वर्षों में इस बीमारी ने बॉलीवुड की कई सितारों को प्रभावित किया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से सितारे कैंसर जैसी बीमारी के जंग जीत चुके हैं।
2 of 8
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी इस बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। साल 2018 में उन्हें इस बीमारी का पता चला। अभिनेत्री को मालूम हुआ की उन्हें स्टेज फोर मेटास्टेटिक कैंसर है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए इसके बारे में अपने फैंस को बताया। उन्होंने लिखा था, "मैं इस लड़ाई का डटकर सामना कर रही हूं, यह जानते हुए कि मेरे पीछे मेरे परिवार और दोस्तों की ताकत है।" अभिनेत्री ने अपना इलाज में न्यूयॉर्क में करवाया था, जिसके कुछ वर्षों बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गईं।
3 of 8
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त
‘खलनायक’ अभिनेता संजय दत्त को साल 2020 में स्टेज फोर लंग कैंसर का पता चलता है। वह डटकर इस बीमारी का सामना करते हैं। कुछ महीनों बाद उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए लिखा, "पिछले कुछ हफ्ते मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत मुश्किल समय थे, लेकिन जैसा कहा जाता है कि भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है” और आज अपने बच्चे के जन्मदिन पर मैं इससे जीत चुका हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला भी इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। उन्हें साल 2012 में ओवेरियन कैंसर का पता चला था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली। इसके बाद से मनीषा इस गंभीर बीमारी को लेकर जागरुकता फैला रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
ताहिरा कश्यप
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ब्रेस्ट कैंसर का पता साल 2018 में चला। एक लंबे इलाज के बाद वह कैंसर से मुक्त हो गईं। साल 2024 में ताहिरा ने अपने निर्देशन की शुरुआत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।