Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
after kareena kapoor and deepika padukone malaika arora wears snake neck piece in dance reality show
{"_id":"5fbe54e48ebc3e9be55bc6ef","slug":"after-kareena-kapoor-and-deepika-padukone-malaika-arora-wears-snake-neck-piece-in-dance-reality-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लो! अब करीना और दीपिका के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी पहन लिया 'सांप वाला हार', बोल्ड कपडों में दिखाया ग्लैमर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
लो! अब करीना और दीपिका के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी पहन लिया 'सांप वाला हार', बोल्ड कपडों में दिखाया ग्लैमर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 25 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने कातिलाना अंदाज से फैंस को घायल करती हैं। फिर वो चाहे उनका बेहद साधारण लुक ही क्यों ना हो। ऐसे में जब ये हसीना किसी स्टेज पर हो तो वहां फैंस के दिलों में आग लगना लाजिमी है। ऐसा ही हुआ जब मलाइका अरोड़ा ने डांस इंडिया डांस के फिनाले के लिए लाल गाउन में अपना जलवा बिखेरा।
Trending Videos
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने डांस इंडिया डांस के मंच पर लेबनान के डिजाइनर Ziad nakad की डिजाइन की हुई शिमरी ड्रेस को चुना। डबल शेड की इस ड्रेस में लूज फिटिंग आस्तीन से लेकर डीप कट प्लजिंग नेकलाइन थी। वहीं इस ड्रेस का रैप पैटर्न इसे खास बनाने के लिए काफी था। जबकि फ्रंटकट स्लिट इसे हॉट लुक देने के लिए परफेक्ट थी। मलाइका इस ड्रेस की फ्रिल स्टाइल में गजब की खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
जबकि मलाइका का मेकअप भी इस सुर्ख लाल ड्रेस को और ज्यादा आकर्षक बना रहा था। मलाइका ने इस गाउन के साथ सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक चुनी थी। वहीं एक्सेसरीज में मलाइका ने सांप के डिजाइन का नेकपीस पहना था। जो कि ज्वैलरी डिजाइनर रेनु ओबेरॉय के कलेक्शन में से एक था। जो कि हर किसी की निगाहों को अपनी ओर खींच रहा था। लेकिन इस सांप की डिजाइन वाले नेकपीस को पहनने वाली मलाइका अकेली नहीं है। इस अनोखे नेकपीस को इससे पहले दीपिका पादुकोण और करीना कपूर भी पहने नजर आ चुकी हैं।
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल, करीना कपूर ने सांप के डिजाइन वाले नेकपीस को डांस रिएलिटी शो के मंच पर पहना था। जिसमें वो पर्पल कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में तैयार थीं। वहीं इस ड्रेस के साथ सिंपल स्लीक मेसी बन और न्यूड शेड लिप के साथ करीना ने सांप वाला नेकपीस पहना था। करीना के इस नेकपीस ने पूरी लाइमलाइट चुराई थी।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
वहीं इससे पहले दीपिका पादुकोण भी हूबहू ऐसे ही नेकलेस को पहने नजर आ चुकी हैं। दरअसल, साल 2016 में दीपिका ने एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट शर्ट के साथ नागिन वाले नेकलेस को चुना था। जिसके साथ वो पोकर स्ट्रेट हेयर डू में नजर आईं थीं। तो इस बार मलाइका अरोड़ा का ये स्टाइल बॉलीवुड डीवाज का कॉपी किया हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।