सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बेबी बंप फ्लांट करने के लिए चुने ऐसी ड्रेस, दिख रहीं थीं ग्लैमरस

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 07 Aug 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt flaunts baby bump in brown wrap mini dress with beau ranbir kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन वो फिल्मो के साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, कैमरे के साथ सामने जब भी आलिया होती हैं। तो उनके आउटफिट कुछ ऐसे रहते हैं कि उनका बेबी बंप जरा भी नजर नहीं आता। बेबी बंप को छिपाने के लिए अभी तक आलिया कभी सलवार सूट तो कभी ब्लेजर का सहारा लेती दिखीं। 

Trending Videos
alia bhatt flaunts baby bump in brown wrap mini dress with beau ranbir kapoor
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि आलिया को दुपट्टे से बेबी बंप ढकते देख, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर तारीफ की थी। और उसे भारतीय संस्करा बताए थे। लेकिन इस बार कैमरे के सामने पहुंची आलिया ने बेबी बंप को जमकर शो ऑफ किया। दरअसल, पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने के फर्स्ट व्यू के लिए पहुंची आलिया ने ब्राउन कलर की छोटी सी ड्रेस को पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt flaunts baby bump in brown wrap mini dress with beau ranbir kapoor
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जिसमे आलिया भट्ट का बेबी बंप साफ झलक रहा था। वहीं आलिया इस ड्रेस में काफी क्यूट एंड ब्यूटीफुल लग रही थीं। आलिया ने ब्राउन कलर की रैप ड्रेस को चुना था। जिसकी फुल बेल स्लीव इसे डिजाइनर लुक दे रही थी। वहीं ड्रेस की डीप वी प्लजिंग नेकलाइन थी। हालांकि आलिया ने इसे कंफर्टेबल लुक देने के लिए ड्रेस के नीचे मैचिंग की ब्राउन लैस वाली ब्रालेट को चुना था।

alia bhatt flaunts baby bump in brown wrap mini dress with beau ranbir kapoor
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया ने इस मिनी ड्रेस को बीज एंड ब्लैक कलर के प्वाइंटेड पम्प्स के साथ मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो बालों को लाइट वेवी लुक दिया गया था। जबकि ड्यूई बेस के साथ पिंक ब्लश और मस्कारा लुक को खूबसूरत बना रहे थे। वहीं इस रैप मिनी ड्रेस के साथ आलिया ने किसी भी तरह की एक्सेसरीज को कैरी नहीं किया था। जिसकी वजह से पूरा अंटेशन उनकी ड्रेस और फिटिंग ड्रेस से दिख रहे बेबी बंप पर ही है।

विज्ञापन
alia bhatt flaunts baby bump in brown wrap mini dress with beau ranbir kapoor
alia bhatt - फोटो : instagram

बता दें कि आलिया भट्ट का प्रेग्नेंसी फैशन हर किसी को पसंद आ रहा है। पिछले दिनों प्रमोशनल इवेंट के लिए निकलीं आलिया ने ब्लैक एंड सिल्वर कलर की ड्रेस को चुना था। जिसके साथ वो अपने बेबी बंप को हाइड करे के लिए पति रणबीर कपूर के ब्लैक मैचिंग के कोट को पहने निकली थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed