फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंगद के प्रपोजल को ठुकरा चुकी थीं नेहा धूपिया, अचानक कुछ ऐसा हुआ गुपचुप करनी पड़ी शादी

Fri, 10 May 2019 12:31 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 10 May 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Anniversary special: Neha Dhupia and Angad Bedi love story
neha dhupia angad bedi - फोटो : twitter

नेहा धूपिया पति अंगद बेदी की आज पहली वेडिंग एनिवर्सरी है, जिसे सेलिब्रेट करने दोनों मॉरिशियस गए हुए हैं। सोशल मीडिया पर नेहा ने अंगद संग बीच पर रिलैक्स करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। आज इस कपल की सालगिराह के मौके पर जानते हैं दोनों की दोस्ती कैसे गहरी मोहब्बत में तब्दील हो गई...

Anniversary special: Neha Dhupia and Angad Bedi love story
neha dhupia

रिपोर्ट्स की मानें तो अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस समय अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। यानी कि शुरुआत में यह पूरी तरह से वन साइड लव स्टोरी ही थी। 

Anniversary special: Neha Dhupia and Angad Bedi love story
NEHA DHUPIA ANGAD BEDI - फोटो : SELF

बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अंगद बेदी ने पहली नजर के प्यार के बारे में जिक्र किया था। अंगद ने कहा - 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्नीक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anniversary special: Neha Dhupia and Angad Bedi love story
neha dhupia - फोटो : isntagram

अंगद बेदी ने आगे कहा - 'कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई।' 

विज्ञापन
Anniversary special: Neha Dhupia and Angad Bedi love story
neha dhupia - फोटो : Instagram

नेहा और अंगद ने 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी और बाद में पोस्ट करके लोगों को खबर की, जिसे पढ़ उनके फैंस हैरान हो गए थे। इतना ही नहीं शादी के कुछ समय बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान कर दिया था। इसके बाद नेहा के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबरे आने लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed