फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers staged a protest alongside MLA Mayukh Mahar

Pithoragarh News: विधायक मयूख महर संग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Mon, 17 Aug 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a protest alongside MLA Mayukh Mahar
पिथौरागढ़। कांग्रेस विधायक मयूख महर और कार्यकर्ताओं ने भाजपा को दलित विरोधी बताते हुए धरना दिया। यह धरना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मैदान के शुद्धीकरण के विरोध में था।
विज्ञापन

विधायक महर और उनके समर्थक कलक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए। महर ने कहा कि आठ अगस्त को खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का मैदान शुद्ध करना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी दलितों के पांव धोते हैं। इसके विपरीत, उनके कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन पर मैदान शुद्ध करते हैं। महर ने कहा कि इस कृत्य से समाज का एक वर्ग आहत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाति, धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली ताकतों का विरोध करने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी से सार्वजनिक माफी मांगने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। यहां यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋृषेंद्र महर, भुवन पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed