फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth suffering from jaundice passes away; wave of grief in the area

Pithoragarh News: पीलिया से पीड़ित युवक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Mon, 17 Aug 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youth suffering from jaundice passes away; wave of grief in the area
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट निवासी 32 वर्षीय मंजुल शर्मा का पीलिया से आकस्मिक निधन हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मंजुल पिछले कुछ दिनों से पीलिया से पीड़ित थे। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। चंपावत के निकट उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल चंपावत ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंजुल शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता भुवन चंद्र शर्मा के पुत्र थे। करीब दो वर्ष पूर्व उनके कनिष्ठ पुत्र का भी सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। दोनों पुत्रों के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, आनंद शर्मा, केदार सिंह अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र जोशी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed