फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Registered a protest against raising frivolous objections and the issuance of a notice

Pithoragarh News: बेवजह आपत्ति लगाने और नोटिस दिए जाने पर जताया विरोध

Mon, 17 Aug 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Registered a protest against raising frivolous objections and the issuance of a notice
पिथौरागढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने निर्वाचन विभाग की ओर से 350 से अधिक लोगों को दिए गए नोटिस का विरोध किया है। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पंत ने कहा कि नोटिस पाने वाले अधिकांश नाम 2003 की मतदाता सूची में शामिल थे। ये सभी वर्तमान में पिथौरागढ़ में ही निवास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर बेवजह की आपत्तियां लगा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करना है। इस पर उप जिलाधिकारी वर्मा ने स्पष्ट किया कि दावे-आपत्तियों की सुनवाई के दिन संबंधित व्यक्ति को उपस्थित होना जरूरी है। उन्हें अपने निवास का प्रमाण देने वाले दस्तावेज साथ लाने होंगे। ऐसा करने पर उनका नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed