{"_id":"5e31264c8ebc3e4b650a9608","slug":"3-instant-face-mask-to-reduce-dull-pigmented-skin-and-dry-lips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्राई स्किन से लेकर काले धब्बों तक हर परेशानी के लिए काम आएंगे ये तीन फेसमास्क","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ड्राई स्किन से लेकर काले धब्बों तक हर परेशानी के लिए काम आएंगे ये तीन फेसमास्क
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियों के खत्म होने का मौसम आ गया है और रूखी हवाएं चलने लगी हैं। ये हवाएं सबसे ज्यादा त्वचा को नुकसान करती हैं क्योंकि इनसे त्वचा और होठों में रूखापन आ जाता है। जो साधारण मॉइश्चराइजर से नहीं जाता है। ऐसे में आपकी त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप अपनी रूखी और बेजान त्वचा के साथ ही फटे होंठों से परेशान हो गए हैं तो इन तीन फेसमास्क को आजमाएं। फटे होंठों के साथ ही रूखी त्वचा से छुटकारा मिल जाएगा।
2 of 4
- फोटो : Pixabay
रूखी त्वचा के लिए सबसे आसान और फटाफट बनने वाला फेसमास्क है बनाना मास्क। इसके लिए आधे केले को छिलके सहित पीस लें। उसमें एक आधा चम्मच ग्लिसरीन डालें और साथ ही साथ दो-तीन बूंद टी-ट्री ऑयल। इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आप देखेंगी कि कितनी आसानी से आपके चेहरे में रौनक आ गई है।
3 of 4
चेहरे के काले धब्बों को हटाने के लिए टमाटर के जूस का इस्तेमाल करें। टमाटर के जूस को सीधे त्वचा पर लगाने से चेहरे पर रौनक आएगी। साथ ही इस जूस को चेहरे के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सर्दियों के मौसम में होठों के आसपास की त्वचा रूखी और अजीब सी काली दिखने लगती है। जो देखने में बड़ी ही खराब लगती है। अगर आपको इस तरह की त्वचा की समस्या से छुटकारा पाना है तो आलू का पैक बड़े ही काम की चीज है। इसके लिए कच्चे आलू का रस निकालकर उसमें दो से तीन बूंद नींबू के रस की मिलाकर लगाने से होंठो के चारों ओर काली नजर आने वाली त्वचा से फायदा मिलेगा। साथ ही अगर आप होठों के फटने की परेशानी से घिरे रहते हैं तो नाभि में रात को सोने से पहले सरसों का तेल लगाने से फायदा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।