फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेलपॉलिश लगाने के बाद रुक जाते हैं सारे काम तो ट्राई करें ये ट्रिक, झट से सूख जाएगी नेलपेंट

Tue, 28 Jan 2020 06:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 28 Jan 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
smart tricks to dry nail polish quickly
- फोटो : Pixabay

लड़कियों के फैशन केवल चेहरे तक ही सीमित नहीं होते हैं। ये हाथों-पैरों की सुंदरता पर बहुत ध्यान देती हैं। इसके लिए लड़कियां घंटों समय देने से भी खुद को नहीं रोकती है। इसी मेकअप में शामिल हैं नेलपेंट या नेलपॉलिश। हाथों पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लड़कियां नेलपॉलिश भी लगाती है। जिसे सुखाने में भी काफी समय लगता है। हांलाकि नेलपॉलिश बहुत सारा समय लेती है जिसकी वजह से कुछ लड़कियां इसे लगाने से भी परहेज करती हैं। अगर आपको नेलपॉलिश लगाना पसंद है लेकिन केवल समय की कमी के कारण इसे नहीं लगा पा रही हैं तो परेशान मत होईए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएंगे जिसे आजमाने के बाद हाथों की नेलपॉलिश झट से सूख जाएगी। 


 
smart tricks to dry nail polish quickly

दरअसल, नेलपॉलिश जब ठीक से नही सूखती है तो वो इधर-उधर फैल जाती है, जो देखने में बहुत ही खराब लगती है। जिसकी वजह से कुछ लड़कियां नेलपॉलिश लगाना ही पसंद नहीं करती है। लेकिन अगर आपको नेलपॉलिश लगाने का शौक है तो इसकी एक परत लगाने से ये जल्दी सूखेगी और नेलपेंट खराब भी नही होगी।


 
smart tricks to dry nail polish quickly
ठंडा पानी

नेलपॉलिश लगाने के बाद अगर आप ठंडे पानी में नाखूनों को डुबो देंगी तो नेलपॉलिश जल्दी ही सूख जाएगी। ये तरीका बिल्कुल शानदार और आजमाया हुआ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
smart tricks to dry nail polish quickly
- फोटो : अमर उजाला
टॉप कोट 

अधिकतर लड़कियां टॉप कोट लगाना भूल जाती है। जबकि टॉप कोट एक जेल होता है और इसका टेक्सचर पतला होता है। इससे नेलपॉलिश कितनी भी कोट लगाई जाए ये जल्दी से सूख जाती है। टॉप कोट को हल्के गीले नेलपेंट के ऊपर लगाने से भी नेलपॉलिश खराब नहीं होती है और ये जल्दी सूख जाती है।


 
विज्ञापन
smart tricks to dry nail polish quickly
blow dryer - फोटो : Pixabay
ब्लो ड्रायर

नेलपॉलिश जल्दी सुखाना चाहते हैं तो ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हांलाकि कुछ लड़कियां इस आइडिए को पसंद नहीं करती है लेकिन अगर आप चाहें तो ब्लो ड्रायर से नाखुनों को सुखा सकती हैं। इसके लिए बस आपको ब्लो ड्रायर को मिनिमम सेंटिग पर रखना होगा जिससे ये हीट न करे और केवल हवा दे। जिससे नेलपेंट आसानी से सूख जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed