फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाजार के महंगे प्रोडक्ट छोड़िए घर पर इमली के फेसवॉश से चमकाएं चेहरा

Mon, 27 Jan 2020 10:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Jan 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
how to use tamarind for face wash

चेहरे को साफ़ करने के लिए हम रोजाना फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए महिलाएं दुकानों में जाकर अलग अलग प्रोडक्ट्स को भी खरीद लेती हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानती हैं कि इनमें से कई प्रोडक्ट्स में ऐसे केमिकल मिले होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए हर बार ऐसी चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार जाने के बजाय आप खुद घर पर भी रसोई में मौजूद चीजों की मदद से ही चेहरे को साफ कर सकती हैं। 



 
how to use tamarind for face wash
tamarind

जब प्राकृतिक चीज़ों की बात की जा रही है तो क्या आपने कभी इमली का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए किया है? आप ये जानकर हैरान होंगी कि इमली के साथ कई सारे फायदे जुड़े हुए हैं और ये आपकी त्वचा को बहुत अच्छे से एक्सफोलिएट कर सकता है। आप इमली और घर में आसानी से मिल जाने वाली कुछ सामग्री के साथ फेसवॉश तैयार कर सकती हैं।

how to use tamarind for face wash
चेहरे के लिए क्यों फायदेमंद है इमली? 

इमली में एएचए भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा से डेड स्किन हटाता है। ये अंदर तक त्वचा को पोषण देता है और मॉइश्चराइज करता है जिससे वो मुलायम बनती है। इतना ही नहीं, इमली स्किन टोन को हल्का करती है। ये एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटिंग एजेंट है और ये सेल्युलाईट पर भी असरदार तरीके से काम करती है। इमली में बेहतरीन स्किन टोनिंग खूबी होती है इसी वजह से जब भी घर पर टोनर बनाने की बात आती है तो इमली एक बेस्ट ऑप्शन है। ये एंटी-एजिंग एजेंट के तौर पर काम करता है और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। ये बारीक़ रेखाओं और झुर्रियों पर भी काम करता है। ये डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल्स हटाता है। ये गर्दन के चारों और बन जाने वाले काले घेरों को भी दूर करता है। पिम्पल से लेकर एक्ने तक को ठीक करता है। इमली को रोजाना के ब्यूटी रूटीन में शामिल करना चाहती हैं तो घर पर ही इससे फेस वॉश तैयार कर सकती हैं। 


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to use tamarind for face wash
घर पर कैसे बनाएं इमली से फेस वॉश? 

सामग्री- 2 चम्मच इमली का पल्प, 1 चम्मच दही, 1 चम्मच गुलाब जल, 1 विटामिन ई का कैप्सूल या ½ चम्मच विटामिन ई पाउडर, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच जोजोबा ऑयल


 
विज्ञापन
how to use tamarind for face wash
कैसे तैयार करें 

एक बाउल में इमली का पल्प और दही लें और दोनों को अच्छे से मिला लें। अब इसमें गुलाब जल मिलाएं। एक विटामिन ई का कैप्सूल खोल के उसके अंदर की सामग्री डाल दें या फिर इसकी जगह आप विटामिन ई पाउडर उसमें मिला सकती हैं। अब बाउल में मौजूद सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। अब इसमें शहद मिलाएं। इस बात का ख्याल रखें कि सभी सामान एक एक करके मिलाने के दौरान आप बाउल में मौजूद सामान को अच्छे से मिक्स कर रहे हों। अब अंत में, इसमें जोजोबा ऑयल मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। अब किसी कंटेनर में इस मिश्रण को डाल दें। मुंह धोने के समय, अपने हाथों में थोड़ा सा ये मिश्रण लें और चेहरे पर लगाएं। उंगलियों की मदद से अपने चेहरे पर मसाज करें। करीब दो मिनट तक मसाज करने के बाद अपना चेहरा धो लें। अच्छे नतीजे पाने के लिए आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed