सब्सक्राइब करें

इन गलतियों को न करें नजरअंदाज, इनसे ही आंखों के आसपास की त्वचा में आ जाता है ढीलापन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 08 Feb 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
5 mistakes you do with skin and eye care
eyes

आंखों के आसपास की त्वचा बहुत ही कमजोर और नाजुक होती है। बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले इसी जगह पर होता है और सूजन, झुर्रियां, काले घेरे पड़ने लगते हैं। इसीलिए जरूरी है कि आंखों के नीचे की त्वचा की देखभाल ठीक तरह से की जाए। कई लोग इस चीज का ख्याल नहीं रखते हैं और फिर समय से पहले ही चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। तो चलिए जानें की आंखों के नीचे त्वचा की देखभाल में किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।


 
Trending Videos
5 mistakes you do with skin and eye care
आंखों को न मसलें

सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन आप ध्यान देंगे तो पाएंगे कि आंखों को हम बार-बार मसलते हैं। दरअसल, आंखों को बार-बार मसलने से उनके नीचे की स्किन खराब होती है। इससे झुर्रियां और झाइयां बनती हैं। ऐसा आंखों के नीचे कोई मेकअप या स्किन केयर प्रोडक्ट लगाने की वजह से भी होता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि आंखों में बहुत ज्यादा जलन हो रही है या कुछ और हो रहा है तो आप आई ड्रॉप डाल सकती हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 mistakes you do with skin and eye care
सही प्रोडक्ट का चुनाव करें

चेहरे की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है। जब भी मेकअप प्रोडक्ट का चयन करें तो बहुत ही सोच-समझकर करें। कई बार देखा गया है कि गलत नाइट क्रीम, फाउंडेशन या आई शैडो की वजह से आंखों के नीचे रैशेज या निशान हो जाते हैं इसलिए जब भी स्किन केयर प्रोडक्ट का चुनाव करें तो देख लें कि उसमें पैराबेन नाम का केमिकल न हो। क्योंकि ये केमिकल आंखों को बहुत नुकसान पहुंचाता है। 

 

5 mistakes you do with skin and eye care
आई क्रीम का इस्तेमाल करें सावधानी से

अगर आप अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करती हैं तो ध्यान रखें कि उसमें रेटिनॉल, हाइड्रॉलिक एसिड, विटामिन B,C,K  कैफीन, मॉइश्चराइजर जैसे तत्व हों। इस तरह की क्रीम काफी असरदार होती है और आंखों को जवां दिखाने में मदद करती है।


 
विज्ञापन
5 mistakes you do with skin and eye care
- फोटो : PIXA
नमक, मिर्च का ध्यान रखें

ज्यादा नमक वाला या ज्यादा मिर्च और तेल मसाले वाला खाना पेट के साथ ही त्वचा के लिए भी नुकसानदेह होता है। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, केले और अन्य फल आदि खाने की कोशिश करें। ऐसे खाने में कई सारे एंटी ऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसमें से आंखों के नीचे की त्वचा पर भी काफी असर होता है और आपके शरीर की पूरी देखभाल भी होती है। पानी पीते समय एक स्लाइस नारंगी, खीरा, नींबू आदि ग्लास में रखें।  



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed