{"_id":"678a5f9a46ce79bb8500d757","slug":"bathing-tips-for-winter-nahate-samay-kin-bato-ka-dhayan-rakhna-chahiye-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bathing Tips For Winter: नहाते समय की गईं 6 गलतियां समय से पहले बना देंगी बूढ़ा, पहली 3 तो हर कोई करता है","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Bathing Tips For Winter: नहाते समय की गईं 6 गलतियां समय से पहले बना देंगी बूढ़ा, पहली 3 तो हर कोई करता है
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 21 Jan 2025 04:27 PM IST
सार
यदि आप चाहते हैं कि नहाने से आपकी उम्र ज्यादा न दिखे तो नहाते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है।
Bathing Tips : नहाना हर किसी के डेली रूटीन का अहम हिस्सा है। चाहे सर्दी हो, गर्मी हो या बरसात का मौसम हो, नहाना हर किसी के लिए बेहद आवश्यक होता है। नहाने से न सिर्फ तन साफ रहता है, बल्कि इसकी वजह से मन को भी ताजगी मिलती है। इसलिए घर से बड़े बुजुर्गों से लेकर हर कोई रोजाना नहाने की सलाह देता है। नहाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि आपकी त्वचा और शरीर की सेहत बनी रहे। ऐसा न करने पर आप समय से पहले बूढ़े दिख सकते हैं। यहां कुछ महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं, जिन्हें आपको नहाते समय ध्यान में रखना चाहिए। इन सरल टिप्स का पालन करके आप नहाने के दौरान अपनी त्वचा और शरीर की सही देखभाल कर सकते हैं, जिससे न केवल ताजगी महसूस होगी, बल्कि आपकी त्वचा भी स्वस्थ और सुंदर रहेगी।
Trending Videos
2 of 7
पानी का तापमान सही न होना
- फोटो : Adobe stock
पानी का तापमान सही न होना
सर्दी के मौसम में हमेशा नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें, लेकिन यह अत्यधिक गर्म न हो। बहुत गर्म पानी से त्वचा में सूखापन और जलन हो सकती है। पानी हमेशा गुनगुना होना चाहिए, जिससे त्वचा की नमी खोने की आशंका भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
ज्यादा साबुन लगाना
- फोटो : एएनआई
ज्यादा साबुन लगाना
लोगों को ये गलतफहमी होती है कि जितना ज्यादा साबुन और बॉडी वॉश का इस्तेमाल होगा, उतनी ही त्वचा साफ रहेगी। जबकि ऐसा नहीं है। बहुत ज्यादा साबुन या शॉवर जेल का इस्तेमाल त्वचा को सूखा सकता है। हमेशा माइल्ड और सौम्य साबुन का प्रयोग करें, जो त्वचा को नमी और पोषण देता है।
4 of 7
देर तक नहाना
- फोटो : Adobe stock
देर तक नहाना
अभी जब सर्दी का मौसम चल रहा है, तो गर्म पानी से नहाना काफी अच्छा लगता है। लोग इसमें काफी लगी देर तक नहाते रहते हैं। बहुत देर तक पानी में बैठने से आपकी त्वचा का प्राकृतिक तेल निकल सकता है। इसलिए हमेशा 5-10 मिनट के बीच नहाना सबसे अच्छा है।
विज्ञापन
5 of 7
नहाने से पहले शरीर पर तेल न लगाना
- फोटो : Adobe stock
नहाने से पहले शरीर पर तेल न लगाना
अगर आपकी त्वचा बहुत सूखी है, तो नहाने से पहले नारियल या बादाम के तेल से शरीर पर हल्की मसाज करें। यह त्वचा को नमी बनाए रखने में मदद करती है। ऐसा न करने पर आपकी त्वचा की नमी में कमी हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।