चेहरे को सुंदर बनाना हो या फिर बालों को मुलायम, चमकदार और घना दिखाना हो, दोनों के लिए ही हर कोई महंगे से महंगे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से नहीं चूकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केमिकल वाले प्रोडक्ट के अलावा भी बहुत सी प्राकृतिक चीजें हैं जो चेहरे पर निखार लाने में मदद करते हैं। पान के पत्ते को खाने के लिए तो बहुत से लोग इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपको चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासों से छुटकारा पाना है तो इस तरह से इस्तेमाल करें।
{"_id":"5df600c78ebc3e881e6a3c51","slug":"beauty-benefits-of-betel-leaves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेहरे और बालों की सुंदरता बढ़ानी है तो महंगे प्रोडक्ट नहीं एकबार करें पान के पत्ते का इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चेहरे और बालों की सुंदरता बढ़ानी है तो महंगे प्रोडक्ट नहीं एकबार करें पान के पत्ते का इस्तेमाल
Wed, 18 Dec 2019 09:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 18 Dec 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालों को झड़ने से रोके
पान के पत्ते की मदद से झड़ते बालों को भी रोका जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले पान की पत्तियों को पीस लें। इसके बाद पिसी हुई पत्तियों को तिल के या नारियल के तेल में मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाएं। एक घंटा बालों में लगा रहने के बाद इसे धो दें। सप्ताह में दो बार अगर आप इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं तो फर्क अपने आप ही पता चल जाएगा।
betel leaf
- फोटो : social media
मुंहासों और एक्ने को कम करें
पान के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो मुंहासों, दानों और एक्ने को रोकने में मदद करते हैं। एक दो पान के पत्तों को पानी में भिगोकर रख दें। इसे बाद इसे पीस कर इसमें हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगा कर पांच मिनट बाद धो लें। दिन में दो बार जब बाहर से घर आएं तो इसका इस्तेमाल करें। धीरे-धीरे एक्ने की परेशानी दूर होने लगेगी।

तन की दुर्गंंध को दूर करे
अगर शरीर से बहुत दुर्गंध आती है और ये परेशानी सर्दियों में भी बनी रहती है तो पान के पत्ते के तेल को नहाने के पानी में डाल कर नहाने से बहुत फायदा मिलेगा।
अगर शरीर से बहुत दुर्गंध आती है और ये परेशानी सर्दियों में भी बनी रहती है तो पान के पत्ते के तेल को नहाने के पानी में डाल कर नहाने से बहुत फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
खुजली और रैशेज से राहत दिलाए
सर्दियों में रैशेज और खुजली से परेशान रहते हैं तो पान के पत्ते उसमें भी बहुत मदद करते हैं। सर्दियों में रूखी त्वचा और बेजान त्वचा से परेशान रहती हैं तो पानी में पान के दस पत्ते मिलाकर उबाल लें। और इसे पानी में मिलाकर नहा लें।