फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Benefits Of Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा

Mon, 09 Sep 2024 10:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 09 Sep 2024 10:58 AM IST
सार

चेहरे पर मुल्तानी इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो पहले इसके फायदे जान लें। ये आपके चेहरे की कई परेशानियों को दूर करता है।

विज्ञापन
Benefits Of Multani Mitti in hindi multani mitti ko istemal karne ka sahi tarika
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा - फोटो : iStock

Benefits Of Multani Mitti: आज के समय में कौन नहीं चाहता कि उसकी त्वचा हमेशा दमकती रहे। इसके लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके बदलते मौसम और लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से त्वचा का ध्यान रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।

चेहरे पर तमाम तरह की परेशानियां आए दिन जन्म लेती रहती हैं, जिनसे राहत दिलाने में रेडीमेड प्रोडक्ट इतना मदद नहीं करते। इसी के चलते अब लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं।

चेहरे के लिए असरदार घरेलु नुस्खों में मुल्तानी मिट्टी का नाम शामिल है। ये त्वचा के लिए काफी फायदेमंद रहती है। चेहरे पर मुल्तानी इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो  पहले इसके फायदे जान लें। यहां इस लेख में हम आपको मुल्तानी मिट्टी के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको शाायद ही कोई बताएगा।

Benefits Of Multani Mitti in hindi multani mitti ko istemal karne ka sahi tarika
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा - फोटो : iStock

त्वचा की गहरी सफाई

अगर आप चाहते हैं कि चेहरे की सफाई अंदर तक हो तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी, तेल और टॉक्सिन्स को निकालकर गहरी सफाई करती है। यह त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करती है, जिससे आपकी त्वचा तरोताजा हो जाती है।

Benefits Of Multani Mitti in hindi multani mitti ko istemal karne ka sahi tarika
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा - फोटो : iStock

चेहरे के अतिरिक्त तेल को साफ करना

अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा तैलीय है तो भी आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चेहरे का अतिरिक्त तेल को सोखने की क्षमता रखती है। यह त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर रोमछिद्रों को बंद होने से रोकती है, जिससे मुंहासों की संभावना कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits Of Multani Mitti in hindi multani mitti ko istemal karne ka sahi tarika
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा - फोटो : iStock

मुंहासों से दिलाता है राहत

अक्सर चेहरे पर अतिरिक्त तेल आने की वजह से मुंहासों की समस्या होती है। मुल्तानी मिट्टी एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करती है।  

विज्ञापन
Benefits Of Multani Mitti in hindi multani mitti ko istemal karne ka sahi tarika
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा - फोटो : iStock

त्वचा की रंगत निखारना

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग त्वचा की रंगत को सुधारने और धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को निखारती है और प्राकृतिक चमक प्रदान करती है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed