{"_id":"638df198db83e42d811b9e2a","slug":"cid-fame-dayanand-shetty-aka-daya-hair-transplant-surgery-share-whole-process-experience-with-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Transplant: CID के दया ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट, वीडियो में बता दिया बाल उगाने में कितना होता है दर्द","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Transplant: CID के दया ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट, वीडियो में बता दिया बाल उगाने में कितना होता है दर्द
अपने लुक की परवाह तो हर किसी को होती है। खासतौर पर टीवी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस अपने लुक का पूरा ध्यान रखते हैं। चेहरे, मेकअप, कपड़े के साथ एक चीज को लुक को निखारती है, वो है बाल। अगर सिर पर बाल कम होते हैं तो पूरी सुंदरता बिगड़ी दिखती है। ऐसे में बालों का ख्याल सारे सितारे रखते हैं। लेकिन बावजूद इसके गंजापन मर्दों में हो ही जाता है। ऐसी समस्या से जूझ रहे थे सीआईडी से मशहूर दया। सिर पर बाल ना होने की वजह से एक्टर दयानंद शेट्टी काफी परेशान थे।
2 of 4
दयानंद शेट्टी
- फोटो : instagram
अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए दयानंद शेट्टी ने हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया। लेकिन अब उन्होंने वीडियो साझा कर अनुभव साझा किया है और बताया कि इस काम में कितना दर्द होता है। वीडियो में दयानंद शेट्टी ने अपने पूरे अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनके क्राउन एरिया में बाल कम होने लगे थे। साथ ही आगे से भी बाल झड़ रहे थे। साथ ही बाल पतले और कमजोर हो रहे थे। ऐसे में उन्होंने क्लीनिक में अपॉइंटमेंट ली। जहां उनके टेस्ट किए गए और तय किया गया कि वो सर्जरी के लिए फिजिकली फिट हैं या नहीं।
3 of 4
bald
बालों को सिर पर फिर से उगाने के लिए उन्होंने बिल्कुल वहीं रखा जो पहले से थी। इसके बाद सर्जरी करवाई। एनेस्थिसिया देने के बाद उनके क्राउन एरिया पर हेयर ट्रांसप्लांट किया गया। दया ने बताया कि बहुत लोग डराते हैं कि इसमे बहुत दर्द होता है। जबकि उंन्हें बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ। हालांकि एनेस्थेसिया का असर कम होने के बाद सिर में दर्द होता था। जो कि करीब 20 दिनों तक हुआ। इस दौरान पलकों के आसपास सूजन भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हेयर ट्रांसप्लांट
- फोटो : istock
हेयर ट्रांसप्लांट के नुकसान
हेयर ट्रांसप्लांट कराने से गंजेपन की समस्या दूर हो जाती है और बाल फिर से घने हो जाते हैं। जो आपके लुक को बदल देते हैं। लेकिन इस फायदे के साथ ही कुछ नुकसान होने की भी संभावना रहती है।
एनेस्थिसिया से रिएक्शन, ग्राफ्टिंग प्रोसेस फेल होना, स्कैल्प सुन्न हो जाना, इंफेक्शन होना, खुजली, दर्द होने का डर रहता है। साथ ही सिर में भारीपन भी महसूस होने लगता है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।