{"_id":"6389f8b2fe9223424b420aca","slug":"get-black-hair-naturally-with-indigo-powder-method-how-to-use","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Get Black Hair: बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए करें इस एक चीज का इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Get Black Hair: बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए करें इस एक चीज का इस्तेमाल
आजकल बालों का सफेद होना आम बात है। कम उम्र में ही लड़के और लड़कियों के बाल सफेद हो जा रहे हैं। जिसे काला करने के लिए अक्सर कलर का इस्तेमाल लोग करते हैं। लेकिन ये केमिकल वाले कलर बालों को लंबे समय में काफी नुकसान पहुंचाते है। हेयर कलर की वजह से अक्सर बाल रूखे और बेजान होने लगते है। जिससे झडने की समस्या हो जाती है। अगर आप अपने बालों को सुरक्षित तरीके से काला करना चाहते हैं तो इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल करें।
2 of 5
White Hair
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडिगो पाउडर नेचुरल तरीके से बालों को काला करता है। क्योंकि इसमे अमोनिया जैसे हानिकारक केमिकल नहीं होते हैं। साथ ही इंडिगो पाउडर बालों में लगाने से फायदा भी पहुंचाता है। डैंड्रफ, स्कैल्प में खुजली, संक्रमण के साथ ही रूखे और दोमुंहे बालों से भी निजात दिलाता है। तो चलिए जानें कैसे सफेद बालों को इंडिगो पाउडर की मदद से काला करें।
3 of 5
MEHNDI, indigo powder
- फोटो : Istock
बालों को इंडिगो पाउडर की मदद से काला करना है तो इंडिगो पाउडर को लेकर उसमे नींबू का रस मिलाएं। फिर गुनगुने पानी की मदद से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और तीन से चार घंटे के लिए छोड़ दें। पानी से धोने के साथ ही हल्के शैंपू से बालों को धो लें। इससे बाल नेचुरली काले हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mehandi
- फोटो : iStock
मेहंदी के साथ मिलाकर लगाएं
मेहंदी के साथ इंडिगो पाउडर को मिलाकर लगाने से इसके नतीजे और भी ज्यादा बेहतर होते हैं। मेहंदी पाउडर और इंडिगो की आधी-आधी मात्रा समान भाग में लेकर किसी बाउल में निकाल लें। फिर इसमे आंवले का पाउडर मिला लें। अगर आंवला नहीं है तो नींबू का रस भी मिला सकती हैं। गुनगुने पानी की मदद से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं।
विज्ञापन
5 of 5
hair
- फोटो : istock
करीब तीन से चार घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। ये तरीका बालों को काला करने में मदद करता है। आप इस उपाय को सप्ताह में कम से कम दो बार करें। इससे बाल तेजी से काले होने लगते हैं। साथ ही केमिकल फ्री माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे बालों का कालापन बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।