जरूरत से ज्यादा स्क्रीन पर काम और ठीक से नींद ना पूरी होना, नतीजा आंखों के नीचे काले घेरे दिखने लगते हैं। ये घेरे दिखने में भद्दे लगते हैं, जिससे चेहरे की सुंदरता पर भी असर पड़ता है। अगर आप भी काले घेरों की समस्या से परेशान रहती हैं तो कॉफी से बनाएं तीन तरह की अंडर आई क्रीम। ये क्रीम आंखों के नीचे होने वाली आंखों की सूजन और काले घेरों को कम करेगी। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी ये आई क्रीम।
Remove Dark Circles: कॉफी से बनी अंडर आई क्रीम आंखों के काले घेरे को करेगी दूर, इस तरह बनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप मेकअप से आंखों के नीचे काले घेरों को छिपाती हैं तो इस आई क्रीम को बनाकर लगाएं। कुछ ही दिनों में चेहरे पर असर अपने आप दिखने लगेगा। कॉफी में नेचुरल ब्लीचिंग तत्व होते हैं। जो त्वचा के कालेपन को हल्का करते हैं। वहीं शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर है। बस एक चम्मच कॉफी को लेकर उसमे शहद मिक्स करें। साथ में कुछ बूंदे विटामिन ई तेल की भी डाल दें। इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। सप्ताह में तीन से चार बार इस पेस्ट को लगाने से आंखों के नीचे काले घेरे कम होने लगते हैं।
एवाकाडो पौष्टिक तत्वों से भरपूर फल है। इसके तेल को लगाने से स्किन को काफी सारे फायदे मिलते हैं। काले घेरों को दूर करना है तो इससे बने सीमर को लगाएं। इसे बनाने के लिए आधा कप कॉफी को किसी जार में पलट लें। फिर इसमे बादाम का तेल डालकर चार से पांच दिन के लिए रख दें। जब कॉफी और तेल अच्छी तरह से घुल मिल जाएं तो इसमे एवाकाडो के तेल को एक चम्मच डालकर मिक्स करें। रात को सोने से पहले इस सीरम को आंखों के नीचे लगाएं। लगभग एक महीने में ही फर्क दिखने लगेगा।
कॉफी को नारियल के तेल में मिक्स करें। इसे बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर को नारियल के तेल में मिलाक पेस्ट बना लें। इसे आंखों के नीचे लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
कॉफी से बनीं इन अंडर आई क्रीम को चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।