फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cucumber Gel: त्वचा पर चाहिए बिल्कुल बच्चों जैसी चमक तो लगाएं खीरे का जेल

Tue, 01 Nov 2022 03:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
Cucumber Benefits For Skin How To Make Cucumber Gel At Home In Hindi
खीरा - फोटो : पिक्साबे

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की चमक खत्म होने लगती है। साथ ही स्किन में वो कसाव भी नहीं दिखता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो त्वचा पर खीरे को लगाएं। खीरा पानी का अच्छा स्त्रोत है। जिसे खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। ऐसे ही खीरे को त्वचा पर लगाने से वो स्किन को भी हाईड्रेट करने का काम करता है। खीरे को त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए खीरे का जेल बनाकर तैयार करें। ये जेल घर में आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा। तो चलिए जानें खीरे के जेल को कैसे बनाएं और क्या हैं इसके फायदे।

Cucumber Benefits For Skin How To Make Cucumber Gel At Home In Hindi
face wash
खीरे का जेल बनाने की सामग्री

खीरे का जेल बनाने के लिए एक खीरा लें। साथ में एलोवेरा की पत्तियों से गूदा निकालकर ले लें। या फिर मार्केट में मिलने वाले एलोवेरा जेल को भी ले सकती हैं। बस इन्हीं दो सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।

Cucumber Benefits For Skin How To Make Cucumber Gel At Home In Hindi
aloe vera - फोटो : istock

खीरे का जेल बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर रख लें। फिर इसके सारे रस को छान लें। इस रस में एलोवेरा जेल मिलाकर रख लें। आप चाहें तो रोज इस जेल को बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसमे ज्यादा वक्त नहीं लगता। बस रात को सोने से पहले खीरे से बने इस जेल को लगा लें। अगली सुबह ठडे पानी के छींटे मारकर चेहरे को धो लें। रोजाना रात को सोने से पहले अगर आप इसको लगाती हैं तो कुछ ही दिनों में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। खीरे का जेल लगाने से स्किन नेचुरली चमकने लगती है और काफी जवां दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cucumber Benefits For Skin How To Make Cucumber Gel At Home In Hindi
खीरा - फोटो : पिक्साबे

खीरे को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमे विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। खीरे के जेल को लगाने से स्किन अंदर तक साफ होती है। यहीं नहीं आंखों के नीचे रहने वाले काले घेरे भी इसको लगाने से हल्के होने शुरू हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed